लालू को पछाड़ने वाली इस महिला ने राम रहीम की सजा पर पूछा सवाल

आरजेडी के प्रमुख लालू यादव को पछाड़ चुकी किरण यादव ने राम रहीम को मिली सजा को लेकर अपने फैंस से सवाल किया है।

पटना। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने दो साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा और 30 लाख का जुर्माना लगाया है। राम रहीम के काले कारोबार को लेकर मीडिया में काफी कुछ लिखा गया है। बलात्कारी बाबा को मिली सजा को लेकर फेसबुक की सनसनी किरन यादव ने लोगों से सवाल किया है।

 बाबा पर किरन का सवाल

बाबा पर किरन का सवाल

सोशल मीडिया पर आरजेडी के प्रमुख लालू यादव को पछाड़ चुकी किरण यादव ने राम रहीम को मिली सजा को लेकर अपने फैंस से सवाल किया है। किरण ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए पूछा कि क्या देश में बलात्कारी को फांसी की सजा होनी चाहिए?

 वायरल हुआ किरन का पोस्ट

वायरल हुआ किरन का पोस्ट

फेसबुक पर किरन के पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। किरन ने पूछा है कि क्या अरब देश जैसे भारत में भी बलात्कारियों को मौत की सजा नहीं होनी चाहिए?

 फेसबुक सनसनी हैं किरन

फेसबुक सनसनी हैं किरन

आपको बता दें कि किरन ना तो कोई नेता है और न ही सेलिब्रिटी, लेकिन फिर भी उनके फॉलोअर्स की तादात 10 लाख के करीब है। उनके किसी भी पोस्ट को हजारों लाइक्स मिलते हैं। सैकड़ों लोग उसके पोस्ट को शेयर करते हैं। वो सेलिब्रिटी

 हर मुद्दे पर लिखती हैं किरन

हर मुद्दे पर लिखती हैं किरन

वह चाहे प्रधानमंत्री के विदेश दौरे का मामला हो या नोटबंदी अथवा जीएसटी लागू करने का, उन्होंने हर मुद्दे को फेसबुक पर पोस्ट किया है। वह राजनेता नहीं हैं, फिर भी सोशल मीडिया पर पॉलिटिकल मुद्दे पोस्ट करती रहती हैं। लोग उन पर कई तरह के कमेंट्स भी करते हैं।

लालू को हरा कर नीतीश को दे रही है चुनौती

लालू को हरा कर नीतीश को दे रही है चुनौती


किरन के फेसबुक फॉलोअर्स की तादात 10 लाख के करीब है। आपको बता दें कि फोलोअर्स के मामले में वो आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव को पीछे छोड़ चुकी है। किरण अपने पोस्ट हिंदी में होते है , जिसमें कई गलतियां भी होती हैं।

 लोग पोस्ट का करते हैं इंतजार

लोग पोस्ट का करते हैं इंतजार

बिहार की रहने वाली किरन बहुत कम दिनों में लोकप्रिय हो गई। वो अधिकतर पॉलिटिकल पोस्ट लिखती हैं। उनके पोस्ट में गलतियां होती है, जिसपर लोग खूब कमेंट भी करते हैं। अगर वो हैलो भी लिख देती है तो सैकड़ों लोग उसे लाइक करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+