Exit Polls 2023: 'भाजपा हार रही है, जनता नकार चुकी है', डर बस BJP के तंत्र से लगता है- शकील अहमद

Exit Polls 2023: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल पर जारी हुए नतीजों पर देश भर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं बिहार में भी एग्जिट पोल के नतीजों पर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग भी जारी है।

वन इंडिया हिंदी से बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने ख़ास बातचीत की, एग्ज़िट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है, पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी हार रही है।

Exit Poll 2023: BJP is losing, people have rejected it, fear is only from BJPs system- Shakeel Ahmed

विधानसभा चुनावों के नतीजे में भाजपा का सुपड़ा साफ़ हो रहा है। पूरे देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सिरे से नकार दिया है। हम लोग क्लीन स्वीप कर रहे हैं। यह तो एग्ज़िट पोल से भी साबित हो रहा है। डर बस भाजपा के तंत्र से लगता है।

शकील अहमद ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने मुस्तैदी, जिम्मेदारी से चुनाव लड़ रही है, जो लोगों का रुझान है। वोटों का जो रुझान रहा इससे साफ़ दिख रहा है कि कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कर रही है।

हिंदुस्तान की जनता ने भाजपा को नकार दिया है, लेकिन भाजपा के तंत्र से डर लगता है। कांग्रेस जीत दर्ज कर लेती है लेकिन किसी न किसी बहाने भाजपा सरकार तोड़ देती है।

हिंदुस्तान की जनता देख चुकी है कि किस तरह पिछली बार मध्यप्रदेश और गोवा में सरकार बनी। भारतीय जनता पार्टी ने जोड़ तोड़ की सियासत से अपनी सरकार बना ली।

भाजपा के तंत्र से डर लगता है, आज कल भाजपा के लोग जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वहीं लोगों का रुझान जो है वह कांग्रेस की तरफ़ है। अगर भारतीय जनता पार्टी अपने तिड़कम नहीं भिड़ाएगी तो कांग्रेस पूरी तरह से जीत दर्ज कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+