Exit Poll: बिहार में BJP का क्या हुआ हाल, तेजस्वी का चला जादू! किसका लगा निशाने पर तीर, आए चौंकाने वाले आंकड़े

Bihar Exit Poll 2024 Seat Details: 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान के बाद सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े को सार्वजनिक कर दिया है। इसी क्रम में इंडिया टीवी ने बिहार से जुड़े एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजों का आंकड़ा पेश किया है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एक बार फिर से भाजपा का कमल खिलने की उम्मीद है। वहीं सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को आंकड़ों में नुकसान होता दिख रहा है। ऐसा भी कह सकते हैं कि नीतीश का तीर निशाने पर नहीं लगा।

Bihar Exit Poll 2024 Seat Details

इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के लिए एग्ज़िट पोल में खुशखबरी है। वहीं LJPR के लिए भी अच्छी ख़बर है, क्योंकि लोजपा टूटने के बाद चिराग ने अपने बल पर फिर से पार्टी की नींव रखी और पहली बार अपने नेतृत्व में चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतारे।

महागठबंधन (इंडिया अलायंस) की बात करें तो एग्जिट पोल में राजद के लिए भी अच्छा परिणाम आया है, क्योंकि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में राजद के एक भी सांसद नहीं थे। इस बार उससे बेहतर रिज़ल्ट है। कांग्रेस का भी प्रदर्शन पहले से बेहत दिखाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए ने बिहार की 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज किया था। वहीं कांग्रेस ने 1 सीट पर बाज़ी मारी थी। इस बार इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा 17 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। JDU को सीटों का नुकसान होगा, लेकिन 11 से 13 सीटों पर जीत होने की उम्मीद है।

जीतन राम मांझी की पार्टी ने 1 सीट पर ही चुनाव लड़ा था। गया लोकसभा सीट जहां से एग्जिट पोल में उनके जीत की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा महागठबंधन की बात करें तो राजद 3 से 5 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस 2 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है औऱ अन्य के खाते में 1 सीट आने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+