Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Exit Poll DV Research Bihar Election 2025: बिहार में NDA या महागठबंधन किसकी बन रही सरकार? हैरान करेगा सर्वे

Bihar Election Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान मंगलवार 11 नवंबर, 2025 को संपन्‍न हो चुका है। ईवीएम में 2,600 से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य कैद हो गया है। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग संपन्‍न होने के बाद विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। हालांकि एक्गिज पोल के नतीजे एक अनुमान और सर्वे पर आधारित होते हैं लेकिन आमतौर पर वास्‍तविक चुनाव परिणाम एग्जिट पोल की भविष्‍यवाणी के लगभग करीब होते हैं।

बता दें इस बार के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन प्रमुख दावेदार हैं। शुरूआत से माना जा रहा है कि जन सुराज और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां इन दो प्रमुख गठबंधनों के लिए वोटों के सामान्य अंतर को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में किसकी बन रही सरकार? किस पार्टी को मिल रहे सर्वाधिक वोट?

Bihar Election Exit Poll Result 2025

DV Research एग्जिट पोल में बिहार में किसकी बन रही सरकार?

DV Research एग्जिट पोल के औसत विश्लेषण से पता चलता है कि बिहार में विपक्षी इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगने वाला है और नीतीश कुमार के प्रतिनिधित्‍व में बिहार में एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी होने वाली है। डीवी रिसर्च एजेंसी के साथ मिलकर अपने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें नीतीश कुमार के एनडीए को आरामदायक जीत मिलने का अनुमान लगाया गया

कौन सी पार्टी को कितनी मिल सीटें?

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98 सीटें, जन सुराज को 02-04 सीटें और अन्य को 01-08 सीटें मिलने का अनुमान है।

अन्‍य सर्वे में किसकी बन रही सरकार?

गौरतलब है कि बिहार में वोटिंग खत्‍म होने के बाद ज्‍यादातर एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार, भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाला एनडीए गठबंधन की सरकार वापसी कर सकती है। यह विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल जेडयी और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एनडीए शानदार जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार के सत्ता में आने की उम्‍मीद है।

एग्जिट पोल में कैसे होता सर्वे?

एग्जिट पोल में, सर्वेक्षण एजेंसियों के एजेंट उन मतदाताओं से बात करते हैं जिन्होंने अपने मत डाले हैं। इन विचारों का विश्लेषण करके उन्हें संख्याओं में बदला जाता है, जिससे यह अनुमान लगाया जा सके कि जनता ने वास्तव में किसे चुना है। हालांकि, कभी-कभी नमूना आकार और वास्तविक मतदाताओं की संख्या के बीच अंतर के कारण सटीक तस्वीर भिन्न हो सकती है। फिर भी, एग्जिट पोल अक्सर राजनीतिक माहौल को और गरमा देते हैं। एक्सिस माई इंडिया, टुडेज़ चाणक्य, सीवोटर, जन की बात और इप्सोस जैसी एजेंसियां स्वतंत्र रूप से या मीडिया चैनलों के साथ मिलकर एग्जिट पोल करती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 2020 बिहार विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ था। 2020 में हुए इन चुनावों में उनके गठबंधन, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), ने कुल 125 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अन्य दलों के सीट संख्या इस प्रकार थीं: आरजेडी+ (110), एलजेपी (1), और अन्य (7)।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+