BJP विधायक से कार्यपालक पदाधिकारी ने की बदतमीज़ी, कृष्णंदन पासवान ने लगाए ये गंभीर आरोप

BJP MLA Krishnanandan Paswan: बिहार में चुनावी बाज़ार सज चुका है, राजनीतिक पार्टियां आगामी चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं अब भाजपा विधायक के साथ हुई बदसलूकी ने नई बहस छेड़ दी है। भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षा का नेता होने की वजह से कार्यपालक पदाधिकारी ने तरजीह नहीं दी, जनता की परेशानियों के हल के लिए कॉल करने पर बदसलूकी की है।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत के दौरान विधायक कृष्णनंदन ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी, उन्होंने बताया कि मोतिहारी में जनता के मसले का हल निकालने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी किशोर कुणाल को कॉल किया था। कार्यपालक पदाधिकारी को कॉल कर कहा कि हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदव बोल रहा हूं।

misbehaved with BJP MLA, Krishnandan Paswan

परिचय देने के बाद भी कार्यपालक ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया, सीधे उसने कहा कि बोलिए, इसी पर थोड़ी बहस हो गई। इतने में अधिकारी ने कहा आप मुझे धमका रहे, हमको मत धमकाइए, बहुत अलग किस्म के अधिकारी हैं किसी से भी पूछ लें।

Recommended Video

      BJP विधायक से कार्यपालक पदाधिकारी ने की बदतमीज़ी, कृष्णंदन पासवान ने लगाए ये गंभीर आरोप

      विधायक कृष्णनंदन पासवान से हुई नोकझोंक के बाद चकिया कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद) ने भाजपा विधायक कृष्णनंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। (किशोर कुणाल) किशोर कुणाल के आवेदन में लिखा गया है कि विधायक ने कॉल पर धमकी दी कि दफ्तर से खींच कर लाएंगे और पानी में डूबो देंगे।

      हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन ने बताया कि मोहल्ले (चकिया नगर परिषद) के लोग जल जमाव की वजह से परेशान हो रहे थे। नल-जल के बहते पानी की वजह से जनता परेशान थी। इसी समस्या को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को किशोर कुणाल को कॉल किया था। लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया।

      इस मामले में कृष्णंदन पासवान जिलाधिकारी को शिकायत की, इसके बाद पता चला कि उनके (विधायक) के खिलाफ ही थाना में मामला दर्ज किया गया है। चकिया थाना में विधायक ने भी कार्यपालक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+