Manish Kumar: कौन है सीलबंद बक्से से पेपर चुराने में माहिर डॉ. मनीष? BPSC पेपर लीक मामले में हुआ गिरफ्तार

Dr. Manish Kumar Arrested BPSC TRE-3 Paper Leak Row: BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पेपर लीक मामले की जांच में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने डॉ. मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, डॉ. मनीष इस मामले में पेपर लीक की साजिश से जुड़े लोगों में शामिल था। उसकी पहचान डॉ. शिव और डॉ. शुभम के करीबी के तौर पर हुई है। तीनों पर पहले भी पेपर लीक से जुड़े मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. मनीष ने 15 मार्च 2024 की परीक्षा से पहले 30 अभ्यर्थियों से जुड़ी एक बड़ी डील में अहम भूमिका निभाई थी। इस मामले में अब तक 296 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि 15 मुख्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Dr Manish Kumar Arrested BPSC TRE-3 Paper Leak

कौन है डॉ. मनीष कुमार?

जांच के मुताबिक, डॉ. मनीष कुमार मूल रूप से जहानाबाद के नेहालपुर का रहने वाला है। वह NMCH के 2021 बैच का छात्र रहा है। बताया गया है कि उसने कैमूर में सरकारी डॉक्टर के तौर पर नौकरी भी की, लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर पटना में NEET PG की तैयारी करने लगा। EOU की जांच में उसका नाम तब सामने आया, जब जांच टीम ने PMCH और NMCH के छात्रों से जुड़े डेटा को खंगाला। जांच के दौरान उसका मोबाइल नंबर डॉ. शिव के फ्लैट और हजारीबाग के एक होटल की लोकेशन से जुड़ा मिला।

ये भी पढ़ें: 5 साल में 121 प्रतिशत बढ़ गई NTA की कमाई, पेपर लीक विवाद और CJP प्रोटेस्ट के बीच हुआ बड़ा खुलासा!

डॉ. मनीष को इस पूरे मामले के कथित मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, डॉ. शिव, डॉ. शुभम और डॉ. मनीष की तिकड़ी पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क में पहले से सक्रिय रही है।

पुलिस को हजारीबाग के कोहिनूर होटल से मिले CCTV फुटेज में भी डॉ. मनीष की मौजूदगी के सबूत मिले। शुरुआत में पूछताछ के दौरान उसने जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उसके सामने सबूत रखे गए तो उसने कथित तौर पर जानकारी देनी शुरू कर दी।

सीलबंद बक्से खोलने में माहिर होने का दावा

जांच में सामने आया है कि यह तिकड़ी तकनीकी तरीके से प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाने में माहिर थी। आरोप है कि डॉ. शिव और डॉ. शुभम साल 2017 के NEET पेपर लीक मामले में भी जेल जा चुके हैं। TRE-3 परीक्षा के दौरान भी इन पर नगरनौसा के पास एक लाइन होटल में प्रश्नपत्र ले जा रही पिकअप को रोकने का आरोप है। जांच के मुताबिक, अत्याधुनिक औजारों की मदद से प्रश्नपत्र वाले बक्से को नीचे से खोला गया, जबकि ऊपर लगी सील को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद प्रश्नपत्रों की तस्वीरें खींचकर बक्से को दोबारा उसी तरह बंद कर दिया गया। इस तरह अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

30 अभ्यर्थियों से वसूले गए 1.20 करोड़

EOU की जांच में डॉ. मनीष की कथित भूमिका को लेकर एक बड़ी वित्तीय डील का भी पता चला है। जांच के अनुसार, 15 मार्च 2024 को होने वाली परीक्षा से पहले वह पटना से एक ट्रैवलर बस में 30 अभ्यर्थियों को लेकर हजारीबाग के कोहिनूर होटल पहुंचा था। आरोप है कि इन 30 अभ्यर्थियों से कुल 1.20 करोड़ रुपये लिए गए थे। जांच के मुताबिक, इस रकम में डॉ. मनीष का कमीशन प्रति अभ्यर्थी 50 हजार रुपये तय था। इस हिसाब से उसे कुल 15 लाख रुपये मिलने थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, 14 मार्च को कोहिनूर होटल में छापेमारी की गई थी। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही डॉ. मनीष वहां से निकलने में कामयाब हो गया और इसके बाद से फरार चल रहा था। अब EOU ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच टीम अब उसके बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 10 साल के लिए जेल जाएंगे तेज प्रताप यादव? NEET विवाद में बुरे फंसे, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+