बिहार में इंजीनियर की हत्या, घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली

पटना। शनिवार की देर शाम घर से बाहर निकले इंजीनियर की गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। मामला बिहार के सारण जिले के डेवढी गांव के पास का है जहां इंजीनियर को पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक घटनास्थल पर ही इंजीनियर की मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

 Engineer murdered in Bihar by unknown assailants

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सारण जिले के कोल्हुआ तिवारी टोला निवासी पशुराम तिवारी के पुत्र कृष्ण मोहन अपने ससुर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कृष्ण मोहन बेंगलुरु में अहलूवालिया कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। कल शाम वह किसी मित्र से मिलने के लिए घर से बाहर निकले तभी डेवढी स्कूल के पास उन पर कुछ अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नयन कुमार सिंह के साथ-साथ सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस घटना के बाद अस्पताल मे काफी संख्या में परिजन व रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। वही घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+