CM नीतीश कुमार ने की घोषणा, बिजली दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी, सरकार देगी 13,114 करोड़ रुपये की सब्सिडी
Cm Nitish Kumar On Electricity Bill Hike: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली बिल नहीं बढ़ाने का ऐसान किया है। वहीं केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

Bihar Cm Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में घोषणा की कि उनकी सरकार बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगी और 13,114 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि बिहार के लोगों के लिए बिजली की दरें नहीं बढ़ने देंगे। टैरिफ पिछले साल की तरह ही रहेंगे। इस बाबत सरकार ने 8,895 करोड़ रुपये से बढ़ाकर सब्सिडी 13 हज़ार 114 करोड़ रुपये कर दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 'गरीब राज्य' होने के बावजूद बिहार से अधिक बिजली दर वसूल रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सबसे अमीर राज्य है, इसके बावजूद वहां 4.32 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती है, जबकि बिहार में 5.82 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिल रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि रेगुलर बॉडी बिजली दर तय करता है, लेकिन फैसला लेने का हक हमारा है।
Recommended Video

नीतीश कुमार ने कहा कि हम गरीब राज्यों की श्रेणी में हैं, इसके बावजूद बिहार से बिजली दर ज़्यादा वसूली जा रही है।, मध्य प्रदेश को 3.49 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती है। केंद्र सरकार को 'गरीब राज्य' के बारे में सोचना चाहिए, हमें महंगी बिजली मिलती है। हम लंबे समय से एक देश एक टैरिफ की मांग कर रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विद्युत नियमन आयोग ने पहले बिहार में 24.1 फिसद इजाफे का आदेश दिया था।
संशोधित दरों को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था। लेकिन सरकार की घोषणा के बाद अब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार के फैसले की तारीफ की। उन्होंने इस फैसले को जनता और किसानों के हक में लिया गया फैसला बताया। नीतीश सरकार के इस फैसले से आम जनता ने भी राहत की सांस ली है, उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के हित में फैसला लिया है। महंगाई के बोझ तले इंसान दबा जा रहा है, इस फैसले से थोड़ी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: Bihar Police: सिर्फ ऊंची आवाज सुनती है बिहार पुलिस












Click it and Unblock the Notifications