खुद को 'कृष्ण' कहने वाले तेज प्रताप का ऐलान, कहा- हमारी सरकार बनी तो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे
पटना। अपने विवादित बयानों और वेशभूषा की वजह अक्सर लोगों के बीच चर्चित रहने वाले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव इन दिनों भगवान को खुश करने में लगे हैं, अपने आप को कृष्ण का अवतार मानने वाले तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि अगर राज्य में इस बार राजद की सरकार आती है तो वो पूरे बिहार में भागवत कथा और यज्ञ करवाएंगे, तेज ने ये बात वैशाली के कन्हौली में आयोजित भागवथ कथा के आयोजन में कही।
Recommended Video

भगवान को मनाने में जुटे तेज प्रताप यादव
इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि हर किसी को भागवत कथा सुननी चाहिए और उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए, इस दौरान तेज प्रताप यादव को कार्यक्रम में एक गाय दिखी तो उन्होंने कहा कि यह गौ माता है और आज से मैं इनका एक नया नाम देता हूं, इनका नाम कामधेनु माता रहेगा, यही नहीं उन्होंने कार्यक्रम को दौरान बांसुरी और शंख भी बजाया।

तेज प्रताप यादव के ससुर ने RJD को छोड़ दिया
मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं, हाल ही में तेज प्रताप यादव के ससुर ने राजद को छोड़कर जेडीयू का दामन थाम लिया है, कभी लालू के बेहद करीब रहे चंद्रिका राय का यूं पार्टी छोड़कर जाना राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है लेकिन तेज प्रताप की राय इस बारे में एकदम अलग है, उन्होंने कहा कि चंद्रिका राय की कोई हैसियत और कोई वजूद नहीं है। जनता उनको नहीं लालू यादव को चाहती है। उनका जेडीयू में जाने से कोई फायदा नहीं है।

'चंद्रिका राय और उनकी बेटी से कोई संंबंध नहीं'
जेडीयू के कई MLA हमारे संपर्क में हैं, कुछ दिनों में वो हमारे पास आने वाले हैं, हम आपको जल्द ही न्यूज देंगे। ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने पर तेज प्रताप ने कहा कि कोई भी चुनाव लड़े मुझे नहीं मतलब, उन लोगों से मेरा संबंध नहीं है। मालूम हो कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की शादी लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव से हुई है लेकिन दोनों के संबंध मधुर नहीं है, तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दी हुई है।

पिता लालू को याद करके रो पड़े थे तेज प्रताप
मालूम हो कि कोरोना वायरस के कारण राज्य में हुए लॉकडाउन के दौरान तेज प्रताप का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हुआ था, उस वीडियो में तेज अपने पिता को याद करके रो पड़े थे, तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा कि पापा हमें आपकी जरूरत है और पूरे बिहार को भी है, Miss u Papa,गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा पाये राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव का रिम्स में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications