Bihar Chunav Result 2025: चुनाव आयोग के अब तक आए आंकड़ों में NDA या महागठबंधन, ​किसने बनाई बढ़त, कौन सबसे आगे

Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी सभी 232 सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन काफी पीछे चल रही है। साथ ही जदयू अब तक सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

नी​तीश कुमार की जदयू फिलहाल बढ़त और रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। अभी तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जदयू 79, भाजपा, 74 और राजद 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा 19 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से जदयू और भाजपा का एनडीए गठबंधन बिहार में बढ़त बनाए हुए हैं। जदयू अभी तक रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में बढ़त बनाए हुए है।

Election Commission data Bihar CHUNAV Result 2025 NDA mahagathbandhan NITISH KUMAR tejashwi yadav

जदयू अभी तक रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में बढ़त बनाए हुए है। अभी तक किसी भी सीट पर परिणाम घोषित नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि 12 बजे तक स्थिति स्पष्ट है। लेकिन जिस तरह एनडीए और महागठबंधन के बीच रुझानों में काफी अंतर आता नजर आ रहा है। उससे साफ है कि फिलहाल एनडीए महागठबंधन से काफी आगे है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के रुझान सामने आने लगे हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की गई। अब तक शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है और महागठबंधन पीछे चल रहा है। हालांकि अभी शुरुआती रुझान हैं। एक से दो घंटे में तस्वीर साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार के सभी 38 जिलों में एक साथ मतगणना शुरू हो गई है। विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना चल रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है। हर राउंड में 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती की जाएगी। प्रदेशभर में 4372 काउंटिंग टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 18 हजार से ज्यादा एजेंट मतगणना में शामिल है। बता दें कि अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार आने का दावा किया गया है।

जो कि शुरुआती रुझानों में भी नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार 12 राजनीतिक दलों के इस चुनाव में 2616 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला जदयू नेता नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बीच है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ। 2020 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 74 जद (यू) ने 43 सीटों पर जीत हासिल की थी, राजद ने 75 और कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+