Bihar News: करंट लगने से 55 वर्षीय बुज़ुर्ग कांवड़िए की मौत, स्टैंड फैन बना वजह, जानिए पूरा मामला
Kanwad Died Bihar News: 22 जुलाई को सावन के पहले सोमवार के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरूआता हो चुकी है। कांवड़ यात्रा से जुड़ी कई रोचक ख़बरे पढ़ने को मिल रही है। खुशियों की खबरों के बीच एक दुखदायी खबर भी सामने आई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।
सावन महीना शुरू होने के साथ ही शिव भक्त कांवड़ में गंगाजल लेकर अपनी यात्रा में निकल चुके हैं। बोलबम का नारा बुलंद करते हुए जल चढ़ाने के लिए सैकड़ो मील पैदल सफर कर रहे हैं। कांवड़िए की सुविधा के लिए उनके रूट पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ज़िलों में टीम भी लगाई गई है।

कावंडियों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं घटे, या फिर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इन सबके बावजूद होनी को कौन टाल सकता है। ताज़ा मामला कटोरिया-देवघर कांवड़िया पथ (कटोरिया थाना क्षेत्र) का है, जहां एक कांवड़िए की करंट लगने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश कुमार आजीवाल के रूप में हुई है। जो कि जमशेदपुर के आदित्यपुर के निवासी थी। मिली जानकारी के मुताबिक रमेश कुमार आजीवाल कांवड़िया कोल्हुआ गांव के पास चाय नाश्ता की दुकान पर ठहरे हुए थे। इसी दौरान वह वाशरूम जा रहे थे।
वाशरूम जाने के क्रम में मे ही वहां पर लगे स्टैंड फैन की तार से चिपक गए। तेज़ करंट लगने की वजह से नीचे गिर गए। आनन-फानन में वहां मौजूद लोग उन्हें कटोरिया रेफरल अस्पताल ले कर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांवड़िए की मौत के बाद लोगों में रोष है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications