9 घंटे की पूछताछ के बाद आखिरकार ED दफ्तर से बाहर आए लालू प्रसाद यादव
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय ने 9 घंटे तक पूछताछ की है। पटना स्थित ईडी के मुख्यालय में ईडी की यह पूछताछ कई घंटों तक चली।
ईडी की यह पूछताछ कथित तौर पर नौकरी के बदले जमीन मामले में हुई है। पूछताछ के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने लालू यादव को उनकी गाड़ी तक छोड़ा। बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा थे

इस दौरान लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा यादव भी मौजूद थीं। बता दें कि लालू यादव सुबह 11.05 बजे ईडी के दफ्तर पहुंच गए थे। मीसा भारती ने मीडिया को बताया कि जब भी एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है, हम जाते हैं, उन्हें पूरा सहयोग करते हैं, उनके सभी सवालों के जवाब देते हैं।
मेरे पिता के स्वास्थ्य की वजह से उनके लिए खुद से चल पाना मुश्किलभरा हो रहा है। कहीं भी जाने के लिए उन्हें किसी के साथ की जरूरत होती है।
गौर करने वाली बात है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के अगले ही दिन ईडी के सामने लालू प्रसाद यादव पूछताछ के लिए पेश हुए। नीतीश यादव ने महागठबंधन से अलग होकर एक बार फिर से एनडीए के साथ गठबंधन की सरकार बनाई है।
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य जोकि सिंगापुर में रहती हैं उन्होंने ईडी की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि मेरे पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में एजेंसी जिस तरह का बर्ताव उनके साथ कर रही है वह कतई ठीक नहीं है। उनके साथ किसी को नहीं जाने देना अमानवीय है।
उन्होंने कहा कि हर किसी को मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में पता है। वह बिना मदद के चल नहीं सकते हैं। इसके बाद भी ईडी के अधिकारियों ने उनके साथ किसी को जाने नहीं दिया। ईडी के अधिकारियों का यह बर्ताव अमानवीय है। ईडी और इनके बॉस को शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications