पूर्वी चंपारणः शौचालय की टंकी में एक बच्चे को बचाने के चक्कर में चार लोगों की हो गई मौत
पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव के कुम्हारटोली में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शौचालय की टंकी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअसल, गुरुवार को दुखी पंडित के नव निर्मित शौचालय की टंकी में पड़ोसी गाजर पंडित का 6 वर्षीय पोता अमित गिर गया। टंकी में करीब डेढ़ से दो फीट पानी जमा था। घटना के बाद उसका बड़ा भाई नीरज उसे बचाने के लिए अंदर घुसा। उसे नहीं निकलता देख एक-एक कर तीन अन्य लोग भी घुस गए। फिर जब एक भी व्यक्ति बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने अब किसी को अंदर जाने से रोक दिया।

इस दौरान मृतक अमित के बड़े भाई नीरज समेत दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि बच्चे समेत 3 लोगों की सांस चल रही थी। इसे देख कर स्थानीय लोग चारों को लेकर कोटवा एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद दो लोगों को लेकर परिजन मोतिहारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय राजू पंडित, 36 वर्षीय बिगु साह, 22 वर्षीय राहुल कुमार तथा 14 वर्षीय नीरज कुमार शामिल हैं। इस हादसे के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में ले लिया।
छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला
वहीं जिले के सराय बनवारी गांव में साझी चापाकल को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद क्रूरता की हद पार करते हुए उसने बड़े भाई की आंख भी निकाल ली। सुबह आसपास के लोगों को इस निर्मम हत्या की जानकरी मिली तो सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मृत युवक के ससुराल वाले हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications