Earthquake: बिहार के अररिया में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3
Earthquake: बिहार में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके अररिया में आज सुबह 5.35 बजे महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।

Earthquake: बिहार के अररिया में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 5.35 बजे महसूस किए गए हैं।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।
भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले 9 अप्रैल को अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। यह भूकंप का झटके रविवार को शाम 4.01 बजे आए थे।
पिछले महीने की बात करें तो अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के तेज झटके दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किए गए ते। रिपोर्ट के अनुसार तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, उजबेकिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान में भी भूकंप के यह झटके महसूस किए गए थे।
बता दें कि भूकंप के झटके आने की मुख्य वजह होती है धरती के नीचे की प्लेट का आपस में टकराना। धरती के नीचे कई प्लेट होती हैं, जो हमेशा मूव करती रहती हैं। ऐसे में जब यह एक दूसरे के पास आती हैं तो आपस में टकराती हैं, इसके टकराने से भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
भूकंप आने पर आपको कई तरह की बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हो आपको किसी सुरक्षित जगह पर जाना चाहिए। किसी मजबूत चीज के नीचे आपको बैठ जाना चाहिए। खुले में हैं तो आपको जमीन पर लेट जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications