Bihar News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली ऐसी चीज़ हैरान रह गए जांच कर्मी, बुलानी पड़ गई IT की टीम
Bihar News Today: बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बलथरी चेक पोस्ट के पास पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी के अंदर उन्हें ऐसा कुछ मिला, जिस वजह से इनकम टैक्स की टीम बुलवानी पड़ी। आइए विस्तार से पूरा मामला जानते हैं।
गोपालगंज ज़िला के बलथरी चेकपोस्ट के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कानपुर (उत्तर प्रदेश) की तरफ़ से एक गाड़ी आ रही थी। कार में बड़ी तादाद में चांदी के ज़ेवरात रखे हुए थे, जिसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी युवक उत्तर प्रदेश रहने वाले हैं, जिसमें रमेश यादव और कृष्ण वर्मा गोरखपुर के रहने वाले हैं। विक्रम सोनी नाम का आभूषण तस्कर मथुरा का रहना वाला है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि उत्तर प्रदेश के कानपुर से ज़ेवर को सीवान पहुंचाना था।
पुलिस द्वारा ज़ब्त आभूषण के बाज़ार की कीमत इतनी ज़्यादा थी कि, जांच के लिए इनकम टैक्स विभाग की टीम को बुलाना पड़ गया। वरीय पदाधिकारियों की जांच पड़ताल के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू की गई। सुनील कुमार (कुचायकोट के थानाध्यक्ष) ने कहा कि यूपी-बिहार बॉर्ड बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग चल रही थी।
उत्तर प्रदेश की तरफ़ से बिहार आ रही गाड़ी को रोक कर चेकिंग की गई तो 31.8 किलो चांदी के ज़ेवर मिले। कार में तहखाना बनाकर ज़ेवर छिपाकर ले जाया जा रहा था। गोपालगंज के रास्ते आभूषण को दूसरे शहर में सप्लाई किया जाना था। ज़ेवर ज़ब्त करने के बाद जांच लिए आयकर विभाग को भी सूचना दी गई।
इनकम टैक्स विभाग की टीम कुचायकोट पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने संतोषजनक दस्तावेज़ पेश नहीं किया है। इसलिए गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में किसी बड़े सरगना के कनेक्शन की तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications