Lockdown के दौरान भाजपा नेता अपने आवास पर करा रहे थे फिल्म 'इश्क-दीवाना' की शूटिंग

सुपौल एक तरफ जहां कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है। लेकिन पार्टी का नेता ही लॉकडाउन को हवा-हवाई साबित करने में जुटा हुआ हो तो क्या ही कोई कर सकता है। ताजा मामला बिहार का है, जहां सुपौल के पू्र्व सांसद और भाजपा नेता विश्वमोहन कुमार लॉकडाउन का मजाक उड़ाते हुए अपने इलाके और घर में फिल्म की शूटिंग करवा रहे थे।

during lockdown film shoot in bjp leader vishwamohan house

इस दौरान सैकड़ों की तादाद में फिल्म में काम करने वाले लोग और ग्रामीण मौजूद थे। विश्वमोहन कुमार सुपौल जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह सांसद बनने से पहले बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सुपौल में पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार के आवासीय परिसर में लॉकडाउन के बीच फिल्म की शूटिंग हो रही थी। इस दौरान फिल्मी शूटिंग पर एसपी मनोज ने सख्त एक्शन लेते हुए फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व सांसद विश्वमोहन के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

थाना इंचार्ज ने पूर्व सांसद सहित प्रोड्यूसर पर मामला दर्ज होने की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने फिल्म बनाने वाली कंपनी के कैमरे भी जब्त कर लिए। दरअसल, लॉक डाउन के बावजूद भोजपुरी फिल्म 'इश्क-दीवाना' की शूटिंग चल रही थी, जिसे देखने के लिए कोरोना लॉकडाउन के बीच देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। हालांकि स्थानीय लोग इस बात की शिकायत लगातार करते रहे, जिसके बाद एसपी ने खुद रतौली गांव पहुंच कर मामले की जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

एसपी के आदेश पर फिल्म के प्रोड्यूसर पर पीपरा थाना में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बारे में एसडीओ कयूम अंसारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद 1400 को पार कर गई है और 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+