Begusarai News: दुर्गा पूजा में होगी CCTV से निगरानी, अच्छे पंडाल संचालक को मिलेगा इनाम, जानिए क्या है इंतज़ाम
Begusarai Durga Puja News: शनिवार 5 अक्टूबर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला और पुलिस अधीक्षक बेगूसराय मनीष द्वारा दुर्गापूजा/दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण, सभी थानाध्यक्ष के साथ जिला अन्तर्गत सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व को सही तरीक़े से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस बाबत सभी पदाधिकारी अपने-अपने निर्धारित दायित्वों का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।
डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने इलाकों में असामाजिक तत्वों की पहचान कर दंडप्रक्रिया संहिता के तहत नियमनुसार धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करेंगे।
तुषार सिंगला ने निर्देश कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। वहीं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से इस बाबत प्रचार प्रसार करवाएं। लोगों को बताएं कि आप सभी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। पूजा पंडालों में मेडिकल कीट का भी इंतज़ाम होना चाहिए। इस बाबत सिविल सर्जन को ज़रूरी निर्देश दिया गया है।
अच्छी सजावट स्वच्छतापूर्ण रख रखाव और लोगों के साथ सही व्यवहार करने वाले पूजा पंडाल को इनाम से नवाज़ा जाएहा। बेगूसराय जिला के अंदर नगर-निगम चयन समिति द्वारा 10 सुंदर पंडालों का चयन किया जाएगा। फर्स्ट आने वाले को 10 हज़ार, सेकंड को 5 हज़ार और तीसरा रैंक हासिल करने वाले को 3 हज़ार रूपये की राशि दी जाएगी।
डीएम बेगूसराय ने SDO, SDPO और थाना अध्यक्षों को अपने-अपने इलाके के अंतर्गत निकलने वाले जुलूसों की वीडियोग्राफी दंडाधिकारी के सुपरवीज़ में कराने के लिए निर्देशित किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारीयों को भी निर्देश दिया गया है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर ट्रैफिक को रेगुलेट करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एवं प्रभारी पदाधिकारी नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों की यातायात नियंत्रण हेतु प्रतिनियुक्ति करने हेतु सभीअनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाए। स्टेशन ऑफिसर फायर ब्रिगेड, सभी पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के प्रबंध का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वह मेला अवधि के दौरान अग्निशामक दस्ता को बिल्कुल तैयार रखेंगे। सिविल सर्जन एंबुलेंस एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
विद्युत विभाग के पदाधिकारी पंडालों में विद्युत से संबंधित सुरक्षात्मक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। नगर निकायों द्वारा साफ.सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जनहित एवं आम जनता की व्यापक सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पण्डाल के संबंध में दुर्गापूजा के आयोजकों व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। पूजा पंडाल में विधिवत् विद्युत कनेक्शन लेकर पंडालों का निर्माण विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी पर ही करना है।
विद्युत अधिनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है। पंडालों की मजबूती का विधिवत् जांच कराया जाना अनिवार्य है। अग्नि सुरक्षा नियमों एवं मानकों का अनुपालन करना अनिवार्य है। सड़कए जलापूर्ति निकासीए टेलीफोनए बिजली का केबल तथा सरकारी एवं लोक संपति को क्षति नही पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।
पंडालों में सीसीटीवी लगाने महिलाओं के प्रवेश एवं निकासी के लिये अलग द्वार की व्यवस्था के साथ साथ प्रवेश एवं निकास के लिये अलग अलग द्वार की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है। यातायात व्यवस्था प्रतिकूल ढ़ंग से प्रभावित नहीं होना चाहिए यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया।
उत्पाद अधीक्षक बेगूसराय को निर्देशित किया गया कि छापामारी हेतु टीम बनाकर अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करेगें। बिजली एवं पेयजल की लगातार आपूर्ति के लिए कार्यपालक अभियन्ताए विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल एवं पीएचईडी को निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एन0एच031 पर रोड कनेक्टिविटी सही कराई जाय एवं अस्थाई शौचालय का निर्माण किया जायगा। ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी एवं डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु सख्ती से पालन किया जाय।
सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ अपनेअपने क्षेत्रांतर्गत विधि व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। सदर एसडीओ को निदेश दिया गया है कि नगर निगम एवं छ।भ्प् समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक चैक से स्टेशन रोड तक जो गड्डा है एवं बिना नाले के ढक्कन है उसे ठीक कराया जाय।
जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों तक गश्ती दल बढ़ाई जाय। नगर आयुक्त को निदेश दिया गया कि सभी मुख्य मार्ग तथा गलियों में लाईटिंग व्यवस्था दुर्गापूजा के पहले अच्छी तरह से ठीक किया जाय।
जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने कहा कि बेगूसराय जिला का नाम साम्प्रदायिक सदभाव एवं बंधुत्व कायम रखने में हमेशा गर्व से लिया जाता हैं। यह पर्व हम सभी के सामाजिक सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे का एक अनूठा मिसाल है।












Click it and Unblock the Notifications