Online Shopping कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान! कहीं आपको भी पार्सल में न निकल जाए पानी की बोतल
Amazon Shopping Fraud: अमेज़ॉन से ऑर्डर कर सामान मंगाना महंगा पड़ गया था। युवक ने ऑर्डर किया कीमती सामान लेकिन पार्सल में निकला पानी का बोतल। हालांकि उसके पैसे वापस आ गए।

Online Shopping News: बिहार के गया जिले में एक युवक को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। युवक ने अमेज़ॉन की पार्सल से पानी का बोतल न ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने अमेज़ॉन से ड्रोन मंगाए थे, जब पैकेट खोला गया तो उससे पानी के बोतल निकले।
Recommended Video
युवक ने जब पार्सल रिसीव किया तो उसे कुछ शक हुआ, इसलिए उसने पैकेट खोलने के वक्त वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने का उसे फायदा भी हुआ, क्योंकि जब पैकट खुला तो उसमें पानी के दो बोतल थे। यवक ने इस मामले की शिकायत कंपनी को की।
अमेज़ॉन को शिकायत के दौरान युवक ने सबूत के तौर पर वीडियो पेश किया, इसके बाद कंपनी ने युवक के पैसे लौटा दिए। पंचयतिया अखाड़ा सीमेंट गली (गया) के रहने वाले सदात अनवर ने वीडियो पोस्ट कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
युवक ने बताया कि बुधवार को डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर आया था, पैकेट खोलने पर ड्रोन की बजाए पानी के दो बोतल थे। 9999 रुपये का ड्रॉने ऑर्डर किया था। अगर पार्सल खोलने का वीडियो नहीं बनाता तो शायद कंपनी उसके पैसे वापिस नहीं करती।
डिलीवरी बॉय ने दब पार्सल दिया तो युवक को गड़बड़ होने का शक हुआ। युवक ने पैकेट खोलने का वीडियो बनाया। पैकेट में ड्रॉन नहीं निकलने पर डिलीवरी बॉय ने कंपनी को शिकायत की और फिर युवक के पैसे लौटा दिए गए।
आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं कुछ बातों को ध्यान में ज़रूर रखें। कोई भी कंपनी आपके ऑर्डर पर आपका OTP नहीं पूछती, अगर कोई ऑर्डर के लिए OTP के लिए कॉल करता है तो समझ जाएं फ्रॉड कॉल है। वहीं ऑनलाइन ऑर्डर करने पर कोशिश करनी चाहिए कि भुगतान पार्सल लेने के बाद ही करें।
पार्सल लेते समय उसे डिलीवरी बॉय के सामने वीडियो बनाते हुए खोलें। अगर कुछ भी गड़बड़ होती है तो कंपनी से बात करने पर आपको तुरंत ही पैसे लौटा दिए जाएंगे। वहीं शॉपिंग करने के दौरान ऑनलाइन भुगतान करने पर आपको पैसे वापस मिलने में वक्त लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications