Bhojpur News: ड्राइवर ने खोया नियंत्रण और डिवाइडर से टकराई गाड़ी, पलक झपकते ही तबाह हो गया परिवार

Bhojpur News: बिहार के आरा से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। वहीं दो लोग ही बच पाये हैं, बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक की परिवार से ताल्लुक रखते थे। आइए जानते हैं पूरा मामला

एक परिवार के लोग उत्तर प्रदेश के विंध्याचल दर्शन कर वापिस भोजपुर अपने घर लौट रहे थे। उन्हें क्या पता था कि आगे दर्दनाक हादसा उनका इंतज़ार कर रहा है। गाड़ी जब बीबीगंज (गजराजगंज थाना क्षेत्र) के पास पहुंची, अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इस वजह से गाड़ी रोड के डिवाइडर से टकराई और दर्दनाक हादसा हो गया।

Driver lost control and car collided with divider family devastated in the blink of an eye bhojpur news

बीबीगंज फोरलेन एनएच-922 (गजराजगंज थाना क्षेत्र) के पास हुए हादसे से आसपास के लोगों अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल लोग कमरिया गांव (अजीमाबाद थाना क्षेत्र) के निवासी हैं।

Recommended Video

    आरा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई

    मौजूदा वक्त में सभी लोग बिहार की राजधानी पटना के बेली रोड के पास बने अपने मकान में रहते हैं। मरने वाले में मां,पिता, भाई, बहन और एक मासूम बच्चा शामिल है। वहीं घर की बहू और एक बच्ची ज़ख्मी है। इन दोनों को सदर अस्पताल आरा में इलाज जारी है।

    पीड़ित परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग विंध्यालच (उत्तर प्रदेश) दर्शन करने गए थे। लौटने के क्रम में ड्राइवर ने बीबीगंज के पास संतुलन खो दिया। इस वजह से ही यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से गाड़ी डिवाइडर से टकराई, उससे लगता है कि गाड़ी तेज़ रफ़्तार में थी। साधारण स्पीड में अगर गाड़ी होती तो नियंत्रण पाया जा सकता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+