Gaya News: गया में पेयजल की संकट, DM डॉ. त्यागराजन एसएम ने उठाया ये क़दम, जमकर हो रही तारीफ़
Water Crisis In Gaya: गया ज़िले में मौजूदा वक्त में गर्म हवा के साथ 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम के बदले मिज़ाज को देखते हुए संभावित पेयजल समस्या की संकट से निजात पाने के लिए ज़िला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने द्वारा सराहनीय पहल की है।
गया डीएम ने 2 महीने पहले से ही phed अभियंताओं के ज़रिए सभी प्रखंड में खराब या बंद पड़े चापाकलों को दुरुस्त करवाने के लिए मरम्मति दल को रवाना किया गया था, जो कि काफी कारगर साबित हुआ।

आज की तारीख़ में 3777 चापाकलों को चालू करवाया गया। इसके साथ ही अन्य ज़रूरी सामानों को उपलब्ध कराया गया। आपको बता दें कि जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण इलाके में दुरुस्त किए गए चापाकलों के मेंटेनेंस के लिए 22 सदस्यों की मरम्मति टीम बनाई गई है।
मरम्मती दल में प्लंबर, टेक्नीशियन और अन्य कर्मी लगातार इस काम में लगे हुए हैं। खराब चापाकलों को ठीक करवाया जा रहा है। PHED की तरफ़ से टॉल फ्री नम्बर- 1800-123-1121 जारी किया गया है, ताकि इलाके में कहीं भी चापाकल ख़राब हो तो दिए गये नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दी जा सके।
टॉल फ्री नंबर जारी करने के अलावा कंट्रोल रूम भी भी बनाया गया है। सीधे कॉल कर खराब चापाकल की जानकारी दी गई है। गया डिवीजन के लिए 0631 2220611 और शेरघाटी डिवीजन के लिए 9304824242 नंबर जारी किया गया है।
गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि किसी भी टोले, प्रखंड और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की संकट नहीं हो। इस बाबत कार्यपालक अभियंता पीएचईडी हर मुमकिन कदम उठाएंगे। पीएचडी को सही ढंग से चापाकल का मरम्मति और आम लोगों को जानकारी दें, कहीं से भी शिकायत नही मिले इसके लिए सख्त निर्देश दिया गया है।
शेरघाटी प्रखंड के जेई शुभम कुमार 6209716418, डोभी और मोहनपुर के जेई ईश्वरी प्रसाद 9334052393, गुरुआ, आमस और गुरारू के जेई सुनील कुमार चौधरी 9470413504, बाराचट्टी और फतेहपुर के जेई रवि रंजन 8623038094, बाकेबजार, इमामगंज और डुमरिया के जेई शुभम कुमार 6209716418 को कॉल कर सकते हैं।
कोच और टिकारी के जेई मुकेश कुमार 9102598475, बोधगया के जेई अनिल मंडल 9304197797, मानपुर के जेई मिथिलेश 7319833387, अतरी, वजीरगंज, खिजरसराय और नीमचक बथानी के जेई राजीव रंजन पांडेय 8271011665 को कॉल कर सकते हैं।
मोहरा और टनकुप्पा के जेई उपेंद्र कुमार 7004647442, गया सदर ग्रामीण क्षेत्र एव परैया के जेई प्रिया रंजन 7070034389, बेलागंज के जेई मुकेश कुमार 9102598475 पर कॉल करके खराब चापाकल की जानकारी दे सकते हैं।
इसके अलावा ज़िला पदाधिकारी ने तपिस वाली गर्मी के मौसम के मद्देनजर पेयजल संकट के देखते हुए अकार्यरत नल-जल योजनाओं एवं बंद चापाकल को यथाशीघ्र चालू कराने एव सतत निगरानी के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करवाया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या: 0631- 2222259 /2222253 है।
कार्यरत नल-जल योजनाओं के बन्द रहने की प्राप्त शिकायत के आलोक में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक, PHED के अभियंताओं, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को सूचित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सरकारी संस्थान/विद्यालय में जितने भी चापाकल है, वे चालू रहें, जो चापाकल ठीक नहीं हो सकता है, जिसका कोई उपचार नहीं है, उसे हटाकर उसके स्थान पर नए चापाकल रखें, उन्होंने नल-जल योजना को क्रियाशील रखें।
पीएचईडी के सभी पदाधिकारी, अभियंता एवं कनीय अभियंता इस कार्य की देख-रेख और अनुश्रवण करेंगे।उन्होंने बताया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है, हेल्प लाइन नम्बर पर जैसे ही से ही कॉल आएगी, तो कनीय अभियंता एवं अन्य अभियंता, पदाधिकारी एवं टेक्नीशियन और कर्मी इसी चलंत मरम्मती दल के साथ जाएंगे और वहीं पर उसका समाधान करेंगे, इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।
डीएम ने ज़िले के सभी ग्रामीणों से अपील किया है कि आपके क्षेत्र में यदि सरकारी चापाकल खराब या बंद पड़ा है तो आप सीधे अपने क्षेत्र/ प्रखंड के पी.एच.ई.डी कनीय अभियंता या सहायक अभियंता को कॉल करके बता सकते है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications