Online DRA Exam सेंटर संचालकों पर लगा धांधली का आरोप, परीक्षार्थियों ने लगाए ये गंभीर आरोप

DRA Exam Centre Patna: बिहार के विभिन्न जिलों में प्रतियोगि परीक्षा केंद्रों पर धांधली की खबर आए दिन पढ़ने को मिलती है। बिहार की राजधानी पटना से एक बार परीक्षा केंद्र से धांधली का मामला सामने आया है। एग्ज़ाम देने पहुंचे छात्रों ने परीक्षा केंद्र संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने बताया कि वह लोग जाम की वजह से सिर्फ पांच मिनट की देरी से एग्ज़ाम सेंटर पर पहुंचे, उन्हें एग्ज़ाम में बैठने नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र संचालक हमेशा ही इस तरह से धांधली करते हैं। ताकि दोबारा एग्ज़ाम के नाम पर ज्यादा चार्ज वसूल सकें।

Debt Recover Agent Exam Centre Patna

परीक्षार्थियों ने कहा कि यह दूसरी बार है जब उन्हें परीक्षा केंद्र में दाखिल होने नहीं दिया गया है। इससे पहले भी इसी तरह से धांधली करते हुए परीक्षा देने नहीं दिया गया था। परीक्षार्थियों ने कहा कि वह लोग एग्ज़ाम के तय समय से पांच मिनट की देरी से SMC System ( लास सन्स मार्केट, बलमी चौक) बैंक ऑफ इंडिया के पास अनिसाबाद, पटना पहुंचे थे।

Recommended Video

      Online DRA Exam सेंटर संचालकों पर लगा धांधली का आरोप, परीक्षार्थियों ने लगाए ये गंभीर आरोप

      SMC System परीक्षा केंद्र के संचालक ने एग्ज़ाम देने नहीं दिया, उन्हें मजबूरी बताई की जाम की वजह से सिर्फ पांच मिनट लेट हो गया है, कैरियर का सवाल है, एग्ज़ाम सेंटर में बैठने देने की मिन्नत करते रहे लेकिन वह लोग नहीं मानें और भगा दिया। दोबारा एग्ज़ाम दिलवाने के नाम पर ज्यादा चार्ज वसूला जाता है।

      परीक्षार्थियों का आरोप है कि वह हर बार इस तरह ही किसी ना किसी बहाने से कई छात्रों को परीक्षा देने नहीं दिया जाता है, ताकि कम परीक्षार्थी एग्ज़ाम में बैठें और जुगाड़ कर उन्हें नौकरी दिलवा सकें। यह लोग परीक्षा माफिया हैं, इनका ग्रुप में काम होता है। नीचे से लेकर ऊपर तक पैसों का खेल किया जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+