कुर्ता पजामा पहनने पर डीएम ने हेडमास्टर को लगाई फटकार, निलंबन और वेतन कटौती के दिए आदेश, VIDEO VIRAL

बिहार के लखीसराय जिले के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर को कुर्ता पजामा पहनने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई।

लखीसराय, 11 जुलाई : बिहार के लखीसराय जिले के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर को कुर्ता पजामा पहनने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह सोमवार को स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्कूल के हेडमास्टर कुर्ता पजामा पहने मिले। डीएम ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और सबके सामने फटकार लगाई।

बाल्गुदार प्राइमरी स्कूल का मामला

बाल्गुदार प्राइमरी स्कूल का मामला

यह मामला जिले के बाल्गुदार प्राइमरी स्कूल का है। जहां कुर्ता पजामा पहनने पर डीएम ने हेडमास्टर को डांटा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह शिक्षक के बजाय एक राजनेता के रूप में दिखता है। वीडियो में डीएम सवाल कर रहे हैं कि क्या आप शिक्षक की तरह दिखते हैं? आप लोगों के प्रतिनिधि यानी नेता के रूप में लगते हैं।

औचक निरीक्षण पर आए थे डीएम

औचक निरीक्षण पर आए थे डीएम

सरकार के निर्देश के मुताबिक डीएम स्कूल का निरीक्षण करने आए थे। तभी ये घटना सामने आई। डीएम ने हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह के पहनावे पर काफी डांटा। उन्होंने स्कूल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। वीडियो में वह शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर प्रधानाध्यापक के निलंबन की मांग करते नजर आ रहे थे।

कारण बताओ नोटिस का आदेश

कारण बताओ नोटिस का आदेश

साथ ही डीएम ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस का आदेश दिया है। हेडमास्टर ने गलती होने की बात करते हुए माफी मांगी तो उनपर डीएम जोर से चिल्लाने लगे। कहने लगे कि देखिएगा आगे क्या होता है।

शिक्षक नहीं, राजनेता लगते हैं

शिक्षक नहीं, राजनेता लगते हैं

एक लोकल न्यूज चैनल पर डीएम ने हेडमास्टर को डांट रहे हैं और कहते हैं कि देखिए ये स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। जो कुर्ता पजामा पहनकर गमछा डालकर नेता की तरह लगते हैं। आप ही बताइए क्या आप शिक्षक लगते हैं। आपको तो स्कूल में होना ही नहीं चाहिए।

वोट मांगते रहिएगा

वोट मांगते रहिएगा

डीएम ने शिक्षक से कहा कि हमलोग कह देंगे कि आपको जनप्रतिनिधि ही बनना चाहिए और जा के वोट मांगते रहिएगा। क्या जरूरत है स्कूल आने की। इतने ढीले ढाले कपड़े में कौन शिक्षक स्कूल आते हैं।

यह भी पढें- अमरनाथ हादसा: मां को बचाने की कोशिश में 22 वर्षीय बेटी की गई जान, पूरी कहानी पढ़ भीग जाएंगी आंखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+