दूल्हा निकला 'डुप्लीकेट', चट निकाह पट तलाक

शादी की रस्में शुरू हुईं लेकिन दूल्हे-दुल्हन के बीच इस दौरान झकझक शुरू हो गई क्योंकि दुल्हन को दूल्हा जैसा बताया गया था वो वैसा नहीं था। हालांकि नोक-झोक के बीच दोनों ने शादी कर ली पर...

पटना। 21वीं सदी में रिश्तों की अहमियत कम होती दिख रही है, जब से देश में तीन तलाक पर बहस छिड़ी है तब से तलाक देने का अजीबो-गरीब मामला सामने आने लगा है। मामूली बात पर पति-पत्नी को तलाक देते हुए जिल्लत की जिंदगी जीने पर मजबूर कर दे रहा है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां शादी के चंद घंटों बाद पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। शादी के चंद घंटों बाद तलाक का ये मामला पूरे जिले में आग की तरह फैल गया और लोग सात जन्मों के इस रिश्ते को तरह-तरह से कोसने लगे और पूरा दिन शादी तलाक के चर्चे होते रहे।

दूल्हा निकला डुप्लिकेट, धत्त तेरी शादी का हुआ सुबह-सुबह तलाक

जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ देर बाद ही तलाक देने का मामला बिहार के सहरसा जिले का है, जहां जिले के बस्ती मोहल्ले की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की की शादी भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले मोहम्मद इकबाल के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद जहां लड़की पक्ष शादी की तैयारी करने में लग गया वहीं लड़के वाले भी अपनी तैयारी पूरी कर बैंडबाजे के साथ दुल्हन को लेने उसके घर पहुंचे। जहां लड़की वालों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

फिर शादी की रस्में शुरू हुईं लेकिन दूल्हे-दुल्हन के बीच इस दौरान झकझक शुरू हो गई क्योंकि दुल्हन को दूल्हा जैसा बताया गया था वो वैसा नहीं था। हालांकि नोक-झोक के बीच दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर ली पर शादी के कुछ घंटे बाद इन दोनों में जमकर विवाद हुआ और दुल्हन ने दूल्हे को तलाक दे दिया। फिर बिना दुल्हन के ही दूल्हा अपने घर लौट गए।

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' का हुआ मूवी म्यूजिक कॉन्सर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+