Digha Assembly Seat: NDA के गढ़ पर महागठबंधन और भीतरघात की दोहरी चुनौती!, समझिए सियासी समीकरण
Digha Assembly Seat: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब करीब है और राज्य के सबसे बड़े शहरी सीटों में गिने जाने वाले दीघा विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी विधायक डॉ. संजीव चौरसिया जहां तीसरी बार मैदान में उतरने की तैयारी में हैं, वहीं महागठबंधन और जेडीयू से लेकर जनसुराज तक हर दल इस सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है।
सवाल यह नहीं है कि यहां कौन लड़ेगा, सवाल यह है कि एनडीए के भीतर ही यह सीट बीजेपी को मिलेगी या जेडीयू को? और यदि यह सीट बाहर निकलती है, तो क्या 2015-2020 जैसी एकतरफा जीत की कहानी फिर दोहराई जा सकेगी?

दीघा सीट का भूगोल और इतिहास
2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई दीघा विधानसभा सीट पहले पटना पश्चिम के रूप में जानी जाती थी। 2010 में पहली बार जेडीयू ने इसे जीता, लेकिन 2015 से बीजेपी के संजीव चौरसिया ने लगातार दो बार जीत दर्ज कर इसे एनडीए का अभेद्य किला बना दिया।
जातीय समीकरण और जनसांख्यिकी (Caste & Demographics)
कुल मतदाता (2025): लगभग 4.85 लाख
प्रमुख जातियां:
यादव: 95,000
मुस्लिम: 25,000
भूमिहार, ब्राह्मण, कायस्थ, राजपूत, कोइरी, कुर्मी, वैश्य: 30-40 हजार प्रति समूह
अति पिछड़ा (EBC): निर्णायक भूमिका में
महिला वोटर: अपेक्षाकृत एग्रेसिव और निर्णायक
यह शहरी सीट होते हुए भी जातीय समीकरण पर पूरी तरह टिकी है, खासकर यादव-मुस्लिम, EBC और सवर्ण वोट बैंक के बीच संतुलन तय करता है कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।
2025 चुनाव में संभावित उम्मीदवार और समीकरण
| दल | संभावित प्रत्याशी | ताकत/चुनौती |
| BJP (NDA) | डॉ. संजीव चौरसिया (वर्तमान विधायक) | स्थानीयता, विकास कार्य, संगठनिक पकड़ |
| JDU (NDA) | बिट्टू सिंह (दावेदार) | दावा: "परंपरागत सीट", अंदरखाने लॉबिंग |
| RJD (महागठबंधन) | शशि कुमार (CPIML - पिछला प्रत्याशी) या नया यादव चेहरा | यादव-मुस्लिम समीकरण पर फोकस |
| Jansuraj (प्रशांत किशोर) | अज्ञात लेकिन सक्रिय अभियान | युवाओं और शहरी मतदाता को टारगेट |
| Congress/Left (महागठबंधन) | सीट शेयरिंग पर निर्भर | सहायक भूमिका में |
| AIMIM या अन्य क्षेत्रीय दल | मुस्लिम उम्मीदवार (संभावना) | वोटकटवा भूमिका में |
चुनावी मुद्दे 2025
शहरी विकास और आधारभूत ढांचा: नाला-रोड फोरलेन प्रोजेक्ट्स (राजीवनगर, कुर्जी, नेपाली नगर), जलजमाव और सीवरेज का स्थायी समाधान
स्वास्थ्य और शिक्षा: अस्पताल की कमी, सरकारी स्कूलों की गिरती गुणवत्ता
यातायात और ट्रैफिक जाम: कुर्जी-मेन रोड, राजीवनगर में अतिक्रमण, युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप फ्रेंडली माहौल
उम्मीदवारी की बहस: मूल निवासी बनाम बाहरी उम्मीदवार की बहस
महिलाओं को समस्या: महिलाओं की सुरक्षा और शौचालय-स्वच्छता के मुद्दे
क्या बीजेपी बचा पाएगी दीघा?
संजीव चौरसिया की पकड़ अब भी मजबूत है, लेकिन तीसरी बार टिकट मिलना सिर्फ परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि एनडीए के गठबंधन समीकरण पर भी निर्भर करेगा। जेडीयू का आंतरिक दबाव और महागठबंधन की वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश, बीजेपी के लिए चुनौती है।
वहीं, विपक्ष में रजनीतिक एकजुटता की कमी और सीट शेयरिंग पर विवाद से फायदा बीजेपी को मिल सकता है, बशर्ते टिकट तय करने में भाजपा कोई चूक न करे।
दीघा विधानसभा सीट पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक बन चुकी है, जहां शहरी विकास, जातीय संतुलन, और भीतरघात, तीनों मिलकर 2025 का चुनावी समीकरण तय करेंगे। एनडीए के लिए यह सीट न केवल प्रतिष्ठा की बात है बल्कि शहरी मतदाताओं के रुझान का भी संकेतक है।












Click it and Unblock the Notifications