DSP ने फोन पर युवती की 'सेक्‍स' की डिमांड, कहा- मुझे खुश कर दो मैं कुछ भी कर दूंगा, AUDIO वायरल

पटना। बिहार की राजधानी पटना में खाकी शर्मसार हो गई है। यहां के टाउन डीएसपी एसए हाशमी पर युवती से 'गंदी बात' करने का एक ऑडियो टेप वायरल हुआ है। मामले को राज्‍य पुलिस मुख्‍यालय ने संज्ञान में लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। एडीजी ने स्पष्ट कहा है कि दोषी पाए जाने पर डीएसपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि डीएसपी ऑडियो को फर्जी बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह मेरी आवाज नहीं हो सकती है। ऐसा है तो युवती सामने आए। बताते चलें कि शनिवार की देर शाम सोशल साइट्स पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुई। इसमें तीन लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। क्लिप की शुरुआत में कोई सर बोलता है, फिर चुप हो जाता है। इसके बाद टाउन डीएसपी एसए हाशमी की आवाज आती है। वह एक लड़की से मोबाइल पर फोटो भेजने के लिए कहते हैं। इसके बाद बोलते हैं, तुम मुझे खुश कर दो। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

लड़की मांगती है मोबाइल सेट और होने लगती है 'गंदी बात'

लड़की मांगती है मोबाइल सेट और होने लगती है 'गंदी बात'

ऑडियो में सुना जा सकता है कि लड़की इसके बदले में मोबाइल सेट मांगती है। इसके बाद उनके बीच में गंदी-गंदी बातें होने लगती है। आसपास से गाडिय़ों के हॉर्न की आवाजें भी आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि टाउन डीएसपी लड़की के साथ सड़क किनारे कार खड़ी कर बातें कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप एक मिनट 26 सेकेंड की है।

फॉरेंसिक लैब में भेजी जाएगी ऑडियो क्लिप

फॉरेंसिक लैब में भेजी जाएगी ऑडियो क्लिप

डीजी ने बताया कि ऑडियो क्लिप को वाइस टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजी जाएगी। डीआइजी राजेश कुमार मामले की जांच करेंगे। आरोपी डीएसपी ने ऑडियो क्लिप को जाली बताते हुये फंसाने की बात कही है। उनका कहना है कि ऑडियो में जिस युवती की आवाज सुनाई दे रही है, उसे सामने लाया जाए। गौरतलब है कि पिछले साल हाशमी इंस्पेक्टर से प्रोन्नति पाकर डीएसपी बने थे।

जिस कार में बनी ऑडियो उसका मालिक जिस्‍मफरोशी से जुड़ा है

जिस कार में बनी ऑडियो उसका मालिक जिस्‍मफरोशी से जुड़ा है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो क्लिप लगभग डेढ़ माह पुराना है। यह ऑडियो क्लिप चलती कार में बनाई गई थी। कार राजा उर्फ बॉबी की बताई जा रही है, जो सब्जीबाग का रहने वाला है। अशोक राजपथ में पायल रेस्टोरेंट के बगल में राजा का गर्ल्स हॉस्टल है। वह वेश्यावृत्ति और ड्रग्स के धंधे में संलिप्त है। ऑडियो क्लिप उस वक्त रिकॉर्ड की गई, जब हाशमी को उनके अधीनस्थ कर्मी ने कॉल की थी और उन्होंने कॉल रिसीव करने के बजाय काट दिया, लेकिन लाइन डिस्कनेक्ट नहीं हुई थी। अब मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+