बिहार में डायल 112 बेगूसराय पुलिस टीम को मिला प्रथम स्थान, SP योगेंद्र कुमार ने टीम को किया सम्मानित

Begusarai Dial 112 News: बिहार में अपराध पर लगाम कसने के मकसद से डायल 112 सेवा की शुरूआत की गई। प्रदेश के सभी ज़िलों में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के ज़रिए पुलिस वक्त पर लोगों को मदद पहुंचा पा रही है। वहीं अच्छा काम करने वाले जिले को सम्मानित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में डायल 112 बेगूसराय पुलिस टीम को प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।

बिहार के बेगूसराय जिला में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यरत डायल 112 पुलिस वैन के द्वारा इमरजेंसी के समय में लोगों को मदद करती है। चाहे सड़क दुर्घटना हो या फिर हिंसा का मामला हो डायल 112 हर वक्त मुस्तैदी से मदद के लिए तैयार रहती है।

Dial 112 Begusarai police team

आपातकाल स्थिति में लोगों तक मदद पहुंचाने के मामले में बेगूसराय की डायल 112 की टीम ने बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है। इमरजेंसी सेवा देने का वक्त औसतन 10 मिनट का रहा है। 10 मिनट के दौरान टीम ने में पीड़ित तक पहुंचकर सहायता प्रदान किया है।

Recommended Video

    बिहार में डायल 112 बेगूसराय पुलिस टीम को मिला प्रथम स्थान, SP योगेंद्र कुमार ने टीम को किया सम्मानित

    बिहार डीजी मुख्यालय की तरफ़ से जारी रिपोर्ट में बेगूसराय जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बेगूसराय जिले को प्रथम स्थान मिलने पर लोगों ने कहा कि इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि बेगूसराय जिला में जब भी लोगों के साथ घटना घटी है, डायल 112 से संपर्क करने पर टीम ने वक्त पर सहायता प्रदान की है।

    आपको बता दें कि इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम तकनीक से जिले में जरूतमंदों के बीच एक मिनट से लेकर 10 मिनट तक में लोगों को मदद पहुंचाया जा रहा है। इस उपलब्धि पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने डायल 112 की टीम और तीन थानेदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें अच्छे से काम करने के दिशा निर्देश भी दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+