Bihar News: विदेशी दुल्हन के साथ देसी दूल्हे ने लिए सात फेरे, अनोखी शादी में शामिल हुए सैकड़ों लोग
Foreign Bride In Bihar: शादी का सीज़न शुरू होते ही विवाह समारोह की कई दिलचस्प ख़बरें पढ़ने को मिल रही है। बिहार के विभिन्न जिलों से अनोखी शादी की ख़बरें सामने आ रही हैं, इसी क्रम में बिहार के मोतिहारी ज़िले से एक शादी सुर्खियों में छाई हुई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।
मोतिहारी के रहने वाले हर्षवर्धन कुमार ने सिबोरोगबोरोग (इंडोनेशिया) की रहने वाली सोइल्लीना मेनाक सिलाबन से प्रेम विवाह रचाया है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी की ख़बर ज़िले में आग की तरह फ़ैल गई।

प्रेमी जोड़े को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए। पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड निवासी अखिलेश कुमार के पुत्र हर्षवर्धन कुमार के इंडोनेशिया की लड़की से शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
हर्षवर्धन साल 2018 में पढ़ाई के लिए इंडोनेशिया गए थे, नेशनल चुंग चेंग यूनिवर्सिटी ताइवान (सिबोरोगबोरोग, इंडोनेशिया) में वह शिक्षा हासिल कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती सोइल्लीना मेनाक सिलाबन से हुई। धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ने लगे।
इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने मरने की क़समें खाई। इसके बाद विदेशी युवती अपनी मां सोली सिपहुतर के पूर्वी चंपारण (बिहार) पहुंची। हिंदू रीति रिवाज के साथ पताही में दोनों की शादी हुई। भारतीय सभ्यता संस्कृति के साथ हुई शादी से दोनों परिवार भी काफी खुश हुए।
विदेशी दुल्हन सोइल्लिना ने कहा कि उनके देश और भारतीय कल्चर मिलता जुलता है। यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। धीरे-धीरे हिंदुस्तानी भाषा भी सीख लूंगी। दूल्हा अखिलेश ने अपने प्रेम की कानी का ज़िक्र करते हुए पूरी बात बताई कैसे उनकी मुलाक़ात हुई और बात यहां तक पहुंची।
अखिलेश ने बताया कि बिहार में ही उनकी मैट्रिक तक की पढ़ाई हुई, इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। इसके बाद में अन्य जगह पढ़ाई करते हुए ताईवान पहुंचे। वहां दोनों की मुलाकात़ हुई। एक ही कॉलेज पढ़ने के दौरान दोस्ती हुई, दोनों ने एक दूसरे को समझते हुए शादी करने का फ़ैसला लिया। फिर हम लोगों ने शादी रचा ली।












Click it and Unblock the Notifications