Darbhanga AIIMS ROW: 'कौन से अदृश्य विकास की राजनीति है', अब तेजस्वी ने दिया भाजपा को जवाब
Darbhanga AIIMS News: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बिहार के दरभंगा जिले में प्रस्तावित AIIMS के निर्माण का मुद्दा गरमा गया है और इसपर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। शनिवार 12 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा में एम्स खोले जाने का जिक्र किया। दरभंगा में पीएम मोदी द्वारा जैसे ही AIIMS खोले जाने का जिक्र किया, तो उसके थोड़ी देर बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के इस दावे को झूठा बता दिया।

साथ ही, तेजस्वी यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री दरभंगा में AIIMS खुलवाने का झूठा श्रेय ले रहे थे। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडालिया ने कहा कि मोदी सरकार विकास में राजनीति नहीं करती बल्कि विकास की राजनीति करती है। एम्स दरभंगा की अनुमति मोदी सरकार ने 19 सितंबर 2020 को दी थी।
इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ट्वीट के साथ लेटर भी शेयर किया है। तो वहीं, अब केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडालिया के ट्वीट पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए पूछा, यह कौन से अदृश्य विकास की राजनीति है कि जहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने AIIMS के लिए अभी तक स्थल फाइनल किया ही नहीं है और प्रधानमंत्री कह रहे है वहां एम्स खोल दिया गया है?
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, जिस काल अवधि का आप वर्णन कर रहे है उस वक़्त से लेकर पूर्व के कई वर्षों तक बिहार में BJP के ही स्वास्थ्य मंत्री रहे है। शायद आप उनकी असफलता को इंगित कर रहे है। बिहार सरकार ने शोभन बाईपास जैसी बेहतर लोकेशन पर निःशुल्क 151 एकड़ भूमि केंद्र को हस्तांतरित की है जिसमें मिट्टी भराई का 300 करोड़ अतिरिक्त व्यय भी राज्य सरकार वहन कर रही है।
हम सकारात्मक एवं विकासोन्मुख राजनीति करते है इसलिए हमने दरभंगा सहित अन्य जिलों को इसका संपूर्ण लाभ मिले तभी सबसे उपयुक्त स्थल चयन किया है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से केंद्र की अभी तक स्वीकृति नहीं मिली।
आपको अवगत कराना चाहेंगे कि दरभंगा में ही 1946 से स्थापित बिहार के प्रतिष्ठित दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बिहार सरकार (569+ 2546) कुल 3115 करोड़ के अपने खर्च से (400+2100) 2500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल, आधुनिक भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण करवा रही है क्योंकि हम नकारात्मक राजनीति नहीं बल्कि जनहित में गतिशील विकास कार्यों को प्राथमिकता देते है।












Click it and Unblock the Notifications