लालू जेल में हों या बाहर, बिहार की राजनीति में अब उनकी ब्रांड वैल्यू जीरो है: सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल में हैं। उनकी पार्टी राजद उनके दोनों बेटों की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। राजद के नेता और कार्यकर्ता लालू यादव का नाम ले-लेकर वोट मांग रहे हैं। ऐसे में उनके विरोधी व राज्य के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू को निशाने पर लिया है।

लालू जेल में रहें या बाहर, नहीं पड़ेगा असर

लालू जेल में रहें या बाहर, नहीं पड़ेगा असर

सुशील मोदी ने कहा कि, ''भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में सजायाफ्ता लालू को उनकी पार्टी ऐसे प्रचारित करती है, जैसे वो स्वाधीनता संग्राम में जेल गए हों। राजद के लोग यह भी भ्रम फैलाते हैं कि यदि लालू इस चुनाव के समय जेल से बाहर होते, तो ईवीएम का भांडा फूटता और राजद ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करती। मैं कह रहा हूं कि, लालू जेल में रहें या बाहर, अब चुनाव में उनका असर नहीं पड़ने वाला। राजनीति में उनकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो गई है।''

Recommended Video

    Fodder Scam: Lalu Yadav को Chaibasa Treasury Case में जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे | वनइंडिया हिंदी
    उनकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो चुकी

    उनकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो चुकी

    बकौल मोदी, ''राजद के लोग अब भूल गए हैं कि 2010 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद जेल से बाहर थे और उनकी पार्टी मात्र 22 सीटों पर सिमट गई थी। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में राजद को 40 में से केवल 4 सीट ही मिली थीं। खुद उनकी बेटी चुनाव हार गई थी। इसलिए अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला कि वे चुनाव में कहां रहते हैं। यही हकीकत है कि बिहार की राजनीति में उनकी ब्रांड वैल्यू जीरो हो चुकी है।''

    सुशील मोदी ने आगे कहा कि, ''राजद अभी ऐसे जश्न मना रहा है जैसे लालू बाइज्जत बरी हुए हैं। अभी तो लालू को एक ही केस में जमानत मिली है। उन्होंने अन्य मामलों में सजा की आधी अवधि भी नहीं काटी है।''

    अभी नहीं छूटेंगे लालू

    अभी नहीं छूटेंगे लालू

    गौरतलब है कि, चारा घोटाले से संबंधित चाईबासा ट्रेजरी मामले में लालू को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दी है। हालांकि, दुमका कोषागार मामला अभी लंबित है, इसलिए लालू को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबित संबंधित चाईबासा ट्रेजरी मामले में अवैध निकाली में आधी सजा पूरी करने लेने के आधार पर पूर्व सीएम को जमानत दी गई है। ऐसी भी खबरें हैं कि कोर्ट ने उन्हें दो लाख रुपए जमा कराने का भी आदेश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+