बिहार: डिप्टी CM सुशील मोदी बोले- लोजपा NDA का हिस्सा नहीं, अगली सरकार फिर हमारी बनेगी
पटना। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि, बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही बनेगी। अब लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं है। एनडीए में बिहार से भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी चार दल शामिल हैं और यही सभी साथ में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।' सुशील मोदी ने यह बातें सोमवार को पटना से चुनावी सभा के लिए रवाना होने से पहले कहीं। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल से चुनावी सभा की शुरुआत कर दी है।

लोजपा के सवाल पर सुशील मोदी ने साफ कहा कि, ''बिहार में लोजपा से हमारा कोई मेल नहीं है। वे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। मोदी आगे बोले कि, भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी समेत अब नीतीश कुमार 4 दलों के गठबंधन के नेता हैं और उनकी अगुवाई में एनडीए को बहुमत मिलेगा नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।''
सुशील मोदी ने कहा कि, ''बिहार में 45 सालों तक कांग्रेस में कोई विकास नहीं हुआ। उसके अलावा 15 साल लालू का जंगलराज भी बिहार के लोगों ने, लेकिन जब हम सत्ता में आए तो हालात बदले। हमें यकीन है कि फिर हमारी सरकार तीन चौथाई बहुमत से बनेगी और विकास आगे बढ़ेगा।'

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी बिहार में एक बार फिर से तीन चौथाई से अधिक सीटों पर जीतने की बात कही। जायसवाल बोले कि, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। आज-कल के सभी युवा मोदी जी के साथ हैं और नीतीश के नेतृत्व में युवा सरकार बनाएंगे। वहीं सुशील मोदी ने यह भी कहा कि, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है और नीतीश है तो विकास है का नारा दिया जाएगा।''
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications