Bihar News: डेंगू के बढ़ रहे मरीज़, 24 घंटे में 355 नए मामले, डरा रहे बढ़ते मरीज़ों के आंकड़े
Dengue Case In Bihar: बिहार में डेंगू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से डेंगू की वजह से लोगों मौत की ख़बर भी सामने आ रही है। बढ़ते आंकड़ों से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 14 दिनों में 4 हज़ार से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 24 घंटे के डाटा पर नज़र डालें तो 355 नए मामले सामने आए हैं।
अक्टूबर महीने में प्रदेश भर से 4 हज़ार 125 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस पूरे साल के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक 10 हज़ार 859 डेंगू मरीज़ सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 101 डेंगू मरीज़ पाए गए हैं।

भोजपुर में जिला में 25 डेंगू केस, मुंगेर में ज़िला में 17 डेंगू केस, सारण ज़िला में 15 डेंगू केस, पूर्वी चम्पारण ज़िला में 11 डेंगू मरीज़ मिल चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों को मिलाकर 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 279 डेंगी मरीज़ भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों भर्ती मरीजों में सबसे ज़्यादा भागलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 99 मरीज़ों का इलाज चल रहा है। बिहार की राजधानी पटना एम्स में 23 मरीज़ भर्ती हैं। वहीं IGIMS पटना में 22 मरीज़, PMCH 26 मरीज़, NMCH पटना में 20 मरीज़ भर्ती हैं।
SKMCH मुज़फ़्फ़रपुर में 25 मरीज़, DMCH दरभंगा में 6, ANMCH गया में 10 मरीज़ भर्ती हैं। वहीं GMC बेतिया में 10, GMC पूर्णिया में 8 मरीज़ भर्ती है। इसके अलावा मधेपुरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 मरीज़ और विम्स पावापुरी में 34 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।
संजय कुमार सिंह (स्वास्थ्य सचिव) ने कहा कि डेंगू मरीज़ों की बढ़ती तादा को देखते हुए प्रदेश के सभी ज़िलों में स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। ख़ासकर पटना और भागलपुर में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन की मदद से सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है ताकि डेंगू पर काबू पाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications