जिसकी हत्या के आरोप में सब 6 साल से भाग रहे थे, वो अपने यार संग मस्ती करते मिली

जिसके बाद सभी की निगाहें शर्म से झुक गईं और मायके वाले भी अपनी लड़की को अपनाने से इनकार करने लगे।

पटना। पुलिस के रिकॉर्ड में जिसकी हत्या आज से 6 साल पहले हो गई थी और हत्या के आरोप में उसके ससुराल के सभी सदस्य पुलिस के डर से दर-दर भटक रहे थे। वो अपने प्रेमी के साथ दूसरे शहर में मौज-मस्ती कर रही जिंदा मिली। दरअसल महिला के मायके वालों के द्वारा हर रोज पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था कि आखिरकार हमारी बेटी का हत्यारा अब तक पुलिस की गिरफ्त में क्यों नहीं आया। वहीं पुलिस मामले की तहकीकात कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही रही थी कि उसे गुप्त सूचना मिली है जिस महिला की हत्या के आरोप में सभी फरार चल रहे हैं वो अपने प्रेमी के साथ दूसरे शहर में मौज मस्ती कर रही है।

जिसकी हत्या के आरोप में सब 6 साल से भाग रहे थे, वो अपने यार संग मस्ती करते मिली

मामले की जानकारी मिलते ही मर्डर केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी उस शहर पहुंचे और आज से 6 साल पहले मरी हुई महिला को जिंदा उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आए। फिर लड़की के पिता को थाने बुलाया और लड़की की करतूत की कहानी सुनाई। जिसके बाद सभी की निगाहें शर्म से झुक गईं और मायके वाले भी अपनी लड़की को अपनाने से इनकार करने लगे। फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के हाजीपुर जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में आज से 8 साल पहले जिले की ही रहने वाली नीलम की शादी मुकेश के साथ की गई थी। लेकिन इस शादी से वो खुश नहीं थी क्योंकि वो किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम करती थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उसके पति और ससुराल वालों को इस बात की जानकारी हुई और वो उसे प्रेमी के साथ बातचीत नहीं करने की सलाह देने लगे। लड़की ससुराल वालों से बगावत कर अपने प्रेमी के साथ बातचीत करने और मिलने-जुलने का सिलसिला जारी रखा।

कई बार इस बात को लेकर मारपीट भी हुई। फिर एक दिन रहस्यमयी तरीके से लड़की घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने की खबर जब उसके मायके वालों को मिली तो उन्होंने ससुराल वालों पर लड़की की हत्या का मामला दर्ज करवाया। निर्दोष ससुराल वाले पुलिस के डर से पिछले 6 साल से गांव छोड़कर दर-दर भटक रहे थे। इसी बीच पुलिस ने नीलम और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने पूरा मामला बताया। इस मामले में फरार चल रहे सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दर्ज की गई थी। जिसे सुधारने की कोशिश की जा रही है। जिससे वो निर्दोष साबित हो सकें और महिला और उसके प्रेमी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। फिर न्यायालय के आदेश अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+