Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दरभंगाः स्कूल के Whatsapp ग्रुप में अपनी ही भांजी की अश्लील फोटो और गंदे वीडियो डालने लगा मामा फिर...

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां लॉकडाउन के चलते व्हाट्सएप के जरिये चल रहे ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो ग्रुप में आने शुरू हो गए। इससे तंग आकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराई। शिकायत के बाद जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि स्कूल की एक छात्रा का रिश्तेदार ही ग्रुप में अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहा था।

गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करता है स्कूल

गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करता है स्कूल

पूरा मामला दरभंगा के एक मिशनरी स्कूल का है। पुलिस के पास मामले को लेकर शिकायत पहुंचने के बाद दरभंगा के सिटी एसपी ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। दरअसल, नगर थाना में आने वाले मिशनरी स्कूल में कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है। यह स्कूल गरीब बच्चों मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है।

बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया था Whatsapp ग्रुप

बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया था Whatsapp ग्रुप

इन दिनों कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद हैं। लेकिन बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए स्कूल द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। इसी स्कूल की एक छात्रा की मां के पास स्मार्टफोन नहीं था। क्योंकि वह बेहद गरीब और विधवा महिला है। इसलिए लड़की ने अपने मामा का मोबाइल नंबर स्कूल के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया।

ग्रुप में मामा का नंबर कराया था ऐड

ग्रुप में मामा का नंबर कराया था ऐड

छात्रा के मामा का नाम मोहम्मद तबरक है। उसने व्हाट्सएप ग्रुप में नंबर एड किए जाने पर कोई आना-कानी भी नहीं की। स्व्रीस्त ज्योति विद्यालय के सचिव और होली रोजरी चर्च के फादर सुशील गैब्रियल के अनुसार कुछ दिनों बाद मोहम्मद तबरक के नंबर से स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज आने लगे। ग्रुप में जुड़े सब लोग हैरान रह गए जब खुद तबरक अपनी भांजी की ही अश्लील तस्वीरें ग्रुप पर भेजने लगा।

मामा ग्रुप में डालने लगा अश्लील फोटो

मामा ग्रुप में डालने लगा अश्लील फोटो

उसकी भांजी स्कूल में पांचवी कक्षा की छात्रा है। मामा की इस हरकत से स्कूल मैनेजमेंट सकते में आ गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तबरक के नंबर को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया और इस बात की जानकारी पीड़ित छात्रा की मां को भी दी। परिवार वालों ने तबरक पर जमकर गुस्सा निकाला और उसे सुधर जाने की हिदायत दी।

ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से भेजता था मैसेज

ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से भेजता था मैसेज

लेकिन इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शातिर तबरक ने छात्रा के नाम पर अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और उसमें छात्रा के स्कूल के टीचर्स, छात्रों और अभिभावकों को भी एड कर लिया। इसके बाद फिर से वो उस ग्रुप में अपनी भांजी की अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। जब लोग ग्रुप से लेफ्ट कर उसके नंबर को ब्लॉक कर देते, तो वह नए नंबर से अध्यापकों के नंबर पर अश्लील तस्वीरें भेज देता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

यही नहीं तबरक ने बिना डरे खुद की तस्वीर भी ग्रुप में डाली और अपनी भांजी से मिलाने के लिए कहता रहा। उसे धमकाता भी रहा। इन सब बातों से परेशान होकर आखिरकार स्कूल प्रबंधन ने मोहम्मद तबरक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+