Darbhanga News: Short Circuit की वजह से लगी आग, बॉम्ब के धमाके की तरह निकली ट्रांसफार्मर से आवाज़

Darbhanga Transformer Fire News: बिहार के दरभंगा ज़िले से ट्रासफॉर्मर में आग लगने की खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को जिले के डरहार गांव (बहादुरपुर थाना क्षेत्र ) शॉर्ट सर्किट की वजह से तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। धमाके की वजह से ट्रांसफार्मर के अंदर का तेल बहने लगा। शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से ट्रांसफार्मर के नीचे भयानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ आग लने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली, इस बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी, फायर ब्रिगेड कर्मी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ट्रासफारमर से तेल गिरने के बाद चिंगारी की वजह से आग लगी।

Darbhanga Transformer Fire News:

ग्रामीणों नेबिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को कॉल कर मामले की सूचना देने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। तब जाकर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मानें तो सुबह से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी। बिजली विभाग को सूटना देने के बाद भी कर्मी नहीं आए। इसी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+