दरभंगाः रेप कर बनाया वीडियो फिर जब दूसरी बार नहीं आई युवती तो उसके चाचा को भेजा क्लिप
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है और साथ ही घटना का वीडियो भी बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि एक दोस्त ने युवती के साथ रेप किया। बल्कि दो दोस्त घटना का वीडियो बना रहे थे। बीते 10 अप्रैल को युवकों ने पहली बार घटना को अंजाम दिया और वीडियो बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद परिवार में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। फिर 5 मई को आरोपी युवक पहुंच कर युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन युवती ने विरोध किया और घर आ गई। इसके बाद गुस्साए युवकों ने युवती के चाचा के मोबाइल पर 10 मई को वीडियो भेज दिया।

वीडियो देखते ही उसके परिजन सकते में आ गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करा दी. पूरी घटना में मुख्य आरोपी युवक बाबू साहेब राय है, जबकि वीडियो बनाने वाला देवा राय एवं राहुल राय है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीएसपी दिलीप कुमार झा के निर्देश पर बिरौल थाना पुलिस के समक्ष पीडि़त लडक़ी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता के साथ 10 अप्रैल को घास काटने के दौरान मिसी गांव के एक युवक बाबू साहेब राय ने मुंह दबा कर जबरदस्ती बलात्कार करने लगा। वहीं दो युवक देवा राय एवं राहुल राय मिलकर इसका वीडियो बना लिया. तीनों लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा।
दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल
फिर 5 मई को घास काटने के दौरान युवती से बाबू साहेब राय ने छेडख़ानी करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया. इसके बाद आरोपी 10 मई को पीड़िता के चाचा के मोबाइल पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications