Darbhanga Planetarium के दीदार का ख़त्म हुआ इंतज़ार, 2D-3D नज़ारे के लिए ऑनलाइन भी कर सकते हैं टिकट बुक
Darbhanga Planetarium घूमने के लिए अब आम लोगों को इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आम लोगों के लिए तारामंडल खुलने की तारीख सामने आ चुकी है।

Darbhanga Planetarium में 2D और 3D नज़ारा के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित किए गए हैं। 6 साल से 14 साल के बच्चे के लिए 2D का 20 रुपये चार्ज लगेगा। वहीं 3D के लिए 30 रुपए प्रति टिकट चार्ज देने होंगे। 15 साल से ऊपर के बच्चों को 2D के लिए 50 रुपए और 3D के लिए 70 रुपए प्रति टिकट देने होंगे।
स्कूली छात्रों के ग्रुप (20 छात्र) के लिए 2D में 10 रुपए और 3D में 20 रुपए प्रति टिकट चार्ज रखा गया है। स्कूल और अन्य संस्थानों के लिए 150 सीट वाले ब्लॉक बुकिंग पर 2D में 10 रुपए और 3D में 20 रुपए प्रति छात्र फीस रखा गया है।
Recommended Video

विदेशी पर्यटकों और उनके साथ आये 3 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए 2D में 100 रुपए प्रति टिकट और 3D में 200 रुपए प्रति व्यक्ति फ़ीस रखा गया है। 300 सीट के सभागार को रिजर्व करने के लिए तीस हज़ार रुपये और जीएसटी अलग से देना होगा। वहीं पांच हज़ार रूपये सिक्योरिटि डिपॉज़िट करानी होगी।
सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक सभी लोग दरभंगा तारामंडल का नज़ारा ले सकेंगे। उदयन मिश्रा (निदेशक, विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग) ने तारामंडल और विज्ञान संग्रहालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक की गई। विभिन्न समस्याओं को हल करने के बाद 15 जून से तारामंडल खोलने का फ़ैसला लिया गया है।
उदयन मिश्रा ने कहा कि तारामंडल खोलने की प्रस्तावित तारीख का विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर प्रचार-प्रसार करवाएं, ताकि15 जून को तारामंडल के खुलने की जानकारी लोगों तक पहुंच सके। तारामंडल में आम लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट लेने का प्रावधान होगा।
तारामंडल घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए तारामंडल ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के नाम से बड़े आकार में इंडिकेशन तारामंडल गेट सं.-3, दिल्ली मोड़ और पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास लगवाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही तारामंडल की चारदीवारी की ऊंचाई को बढाने की भी हिदायत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications