राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में नेता लगा रहे थे नारे 'वोट चोर गद्दी छोड़', पॉकेटमारों ने काट ली जेब
Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra in Darbhanga: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार के विवादास्पद SIR प्रक्रिया के विरोध में बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में हिस्सा लिया। विपक्षी नेताओं ने बिहार के जिन शहरों में ये वोटर अधिकार यात्रा निकाली, उनमें दरभंगा भी शामिल था।
दरभंगा में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पॉकेटमारों का बोलाबाला रहा। यात्रा में शामिल हुए लगभग आधार दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं की पॉकेटमारों ने जेब कट कर ली। इस घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी और पूर्व विधायक भोला यादव समेत अन्य जेबें काट ली गईं।

जिन नेताओं की जेबें कटी उन्हेांने बताया कि उनकी जेबों से नकदी, एटीएम कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज चेबकतारों ने चोरी कर लिए है। चेबकतरों ने उस समय लोगों की जेब का सफाया किया जब इंडिया गठबंधन के नेता सिमरी में 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगा रहे थे।
पुलिस के हवाले किया गया एक शख्स
हिंदुस्तान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पॉकेटमार शोभन चौक से लेकर अतरबेल चौराहे तक सक्रिय थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पॉकेटमारी के आरोप में एक युवक को पकड़कर सिमरी पुलिस के हवाले कर दिया, जिसने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
नेता, राहुल गांधी के स्वागत में थे व्यस्त और चेबकतरों ने कर दी जेब साफ
सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। मोहम्मद अली अशरफ फातमी शोभन चौक पर स्वागत के लिए खड़े थे, तभी भीड़ में से किसी ने उनका पर्स चुरा लिया, जिसमें नकदी और एटीएम कार्ड थे।
चोरी की इस घटना में राजद के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी का पर्स भीड़ में अज्ञात चोरों द्वारा उड़ा लिया गया। इसके अलावा, राजद नेता भोला सहनी का मोबाइल और पर्स भी चोरी हो गया। इस दौरान, मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिससे जांच को गति मिली है।
राहुल की वोटर अधिकार यात्रा में और कितनों की जेब कटी?
हिंंदुस्तान मीडिया रिपेार्ट के अनुसार फातमी की पॉकेटमारी की खबर मिलते ही पूर्व विधायक भोला यादव ने भी अपनी जेब जांची और पाया कि उनके साथ भी यही हुआ है।
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भोला सहनी का मोबाइल छीनकर भाग रहे एक बदमाश को कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शोभन चौक पर हायाघाट थाने के छतौना नरसरा निवासी विजय यादव के पर्स से एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस गायब हो गए।बनौली पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र यादव की जेब से 11 हजार रुपये निकाल लिए गए।शोभन निवासी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने भी बताया कि उनकी जेब से 5 हजार रुपये गायब हो गए।
नेताओं के अलावा कार्यकर्ताओं की भी कटी जेब
बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल सिर्फ नेताओं ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोगों के भी पर्स और मोबाइल फोन जेबकतरों ने साफ कर दिए। इन घटनाओं से आम लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अली अशरफ फातमी ने स्वयं इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "सिर्फ मेरा ही नहीं, बल्कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का सामान चोरी हुआ है।"
केवल पर्स ही नहीं मोबाइल भी हुए चोरी
भोला सहनी ने भी अपने मोबाइल और पर्स चोरी होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है और चोरी की बाकी वारदातों की भी जांच की जा रही है। राहुल गांधी की यात्रा के दौरान हुई इन चोरियों ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितने पढ़े-लिखे हैं, कहां से की पढ़ाई? HC ने PM की डिग्री को लेकर दिया बड़ा आदेश












Click it and Unblock the Notifications