बिहारः फूट-फूट कर रोता रहा देवर और लोगों ने विधवा भाभी से जबरन करवा दी शादी
दरभंगा। बिहार के दरभंगा ( Darbhanga ) जिले में जबरिया शादी ( forcibly marriage ) करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर तेजी से वायरल ( viral ) हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का रो रहा है और गुहार लगा रहा है कि उसे छोड़ दिया जाए, उसकी शादी न करवाई जाए। लेकिन गांव वाले और महिला के परिजनों ने जबरदस्ती लड़के की शादी महिला से करा दी।

बड़े भाई की हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक जिस लड़के की जबरन शादी करवाई गई है वो मोरो थाना क्षेत्र के खरपुरा गांव का निवासी है और जिस महिला से उसकी जबरदस्ती शादी हुई है वो उसके बड़े भाई की पत्नी है। किसी कारण बड़े भाई की मौत कुछ समय पहले हो गई थी।

गांव वालों ने महिला की शिकायत उसके मायकेवालों से की थी
महिला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव की रहने वाली है। पति की मौत होने के बाद ससुराल के लोगों ने महिला पर गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और मायके वालों को बुला लिया। महिला के परिजन आए ओर उसको अपने साथ ले गए।

फूट-फूट कर रोता रहा देवर
इसके बाद महिला के परिजनों ने उसके देवर को ससुराल से भरवाड़ा गांव बुलाया। महिला और देवर को गांव के मंदिर ले जाया गया और लोगों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी। इस दौरान, देवर रो-रोकर लोगों से गुहार लगाता रहा कि यह शादी बिना उसकी मर्जी से हो रही है और उसको छोड़ दिया जाय। लेकिन गांव के लोग नहीं माने और जबर्दस्ती शादी करा दी। देवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications