अमानवीयः लड़की को भगाकर ले गया लड़का तो उसकी मां की मांग में भरवाया सिंदूर और काट दिये बाल

दरभंगा। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने बेटे के प्रेम विवाह की मां को सजा दे दी। लड़की पक्ष के दबंग लोगों ने लड़के की मां की मांग एक दलित बुजुर्ग से सिंदूर से भरवा दी। वे इतने पर ही नहीं माने उन्होंने महिला के बाल भी काट दिए। इस दौरान छटपटा कर और चिल्लाकर लोगों से पीड़ित महिला मदद मांगती रही। दबंग महिला को जबरन उसके घर से उठाकर अपने घर ले गए और उसके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया। यह घटना 14 नवंबर की है।

Recommended Video

    अमानवीयः लड़की को भगाकर ले गया लड़का तो उसकी मां की मांग में भरवाया सिंदूर और काट दिये बाल
    darbhanga goons did misbehaved with mother of daughter boyfriend

    इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के बेटे ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। वह लड़की को भगाकर दिल्ली लेकर चला गया, जहां एक साल पहले उसने लड़की के साथ शादी कर ली थी और उसके साथ रह रहा था।

    लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण की एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हाल ही में लड़के ने लड़की के साथ अपनी एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी। इसे देखते ही लड़की वाले आग बबूला हो गए थे और उन्होंने लड़के की मां के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता के बयान पर कुल 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने कहा कि बाकी 14 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि महिला को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+