बिहारः ' साइकिल गर्ल ' ज्योति पासवान के पिता का हार्ट अटैक के चलते निधन

पटना। साल 2020 के लॉकडाउन में अपने पिता को गुड़गांव से बिहारके दरभंगा जिले तक साइकिल पर लाने वाली साइकिल गर्ल यानी कि ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान का निधन हो गया। ज्योति के पिता के निधन की खबर गांव में फैलते ही मातमी सन्नाटा छा गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह हार्ट अटैक के चलते मोहन पासवान का निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि ज्योति के पिता मोहन पासवान के चाचा की मौत 10 दिन पहले ही हुई थी और उनके श्राद्ध कर्म के भोज के लिए एक मीटिंग हो रही थी। मीटिंग खत्म होने के बाद मोहन पासवान खड़े होते ही गिर गए और उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Cycle Girl Jyoti के पिता की हार्ट अटैक से मौत, पिछले साल Gurgaon से लाई थी दरभंगा | वनइंडिया हिंदी
    darbhanga cycle girl jyoti paswan father passed away due to heart attack

    परिवार वालों का कहना है कि मोहन पासवान की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। बता दें कि करीब 1200 किलोमीटर दूरी तक पिता को साइकिल पर ज्योति ने पिता को दरभंगा जिले के सिरहुल्ली गांव पहुंचाया था। इसी साल 25 जनवरी को पीएम मोदी ने ज्योति कुमारी से वर्चुअल संवाद किया था। साइकिल गर्ल ज्योति को इस बार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 भी मिलेगा।

    ज्योति ने बताया था कि उसने श्रद्धा-भाव से अपने बीमार पिता की सेवा की और उनकी जान बचाने के लिए साइकिल से घर पहुंचने का फैसला किया था और इसमें वह सफल भी हुई थी। उसने कहा था कि बच्चों को अपने माता-पिता की सेवा श्रद्धा-भाव से करनी चाहिए। साइकिल गर्ल ज्योति कुमारी को एक प्रोडक्शन कंपनी की ओर से उसके जीवन पर शॉर्ट फिल्म एवं वेब सीरीज बनाने का प्रस्ताव मिला था। कंपनी की डायरेक्टर फलक खान व मैनेजिंग डायरेक्टर फराह खान ने सिरहुल्ली पहुंचकर ज्योति को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+