Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बोले- चीन ने हमारे लोगों को जहर दिया, तब भी हमारा बौद्ध धर्म अपनी जगह अडिग है

बिहार के बोध गया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने एक प्रोग्राम में कहा चीन हमारे लोगों को जहर दिया, तब भी हमारे बौद्ध धर्म के प्रति लोगों की आस्‍था कम नहीं हुई बल्कि चीन में बौद्ध धर्म के अनुयायी बढ़ते जा रहे है।

lama

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बिहार के बोधगया में हैं, उन्‍होंने शनिवार को कहा बुद्ध धर्म में हमारा दृढ़ विश्वास है, जब मैं ट्रांस-हिमालयी क्षेत्रों का दौरा करता हूं, तो मुझे स्थानीय लोग धर्म के प्रति समर्पित मिलते हैं। उन्‍होंने कहा चीन ने हमारे मंदिर तोड़े और हमारे लोगों को जहर देकर मारा इसके बावजूद हमारा धर्म अपनी जगह पर खड़ा है। बौद्ध धर्म के अनुयायी बढ़ रहे हैं धर्म से जुड़े लोग बुद्ध भगवान की पूजा करते हैं।

चीन धर्म को नष्‍ट करने की कोशिश कर रहा है

दलाई लामा ने कहा यह मंगोलिया और चीन में भी मामला है, हालांकि व्यवस्था धर्म को जहर के रूप में देखने की कोशिश कर रही है और इसे नष्ट करने की कोशिश कर रही है। दलाई लामा ने कहा लेकिन वे सफल नहीं हैं, इसके बजाय चीन में धर्म के प्रति एक नई रुचि दिखाई दे रही है।

बिहार में टीचिंग प्रोग्राम के दौरान दलाई लामा ने ये बात बोली

बता दें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को एक टीचिंग प्रोग्राम में चीन को लेकर ये बयान दिया। उन्‍होंने कहा चीन ने हमारे धर्म को नुकसान पहुंचाया, बौद्ध विहार को तोड़ा, हमारे लोगों को जहर दिया। हमारा धर्म अपने स्‍थान पर आज भी खड़ा है। उन्‍होंने कहा धर्म को नुकसान पहुंचाने से धर्म के प्रति लोगों की आस्‍थ कम नहीं होती। उनहोंने कहा चीन में बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। वहां भी बौद्ध धर्म से जुड़े लोग भगवान बुद्ध की खूब पूजा करते हैं।

कोरोना महामारी परमाणु बम से भी ज्‍यादा खतरनाक है

दलाई लामा ने कहा कोरोना महामारी परमाणु बम से भी ज्‍यादा खतरनाक है। उन्‍होंने कहा हमें परमणु बम और कोरोना जैसी महामारियों से मुक्‍त दुनिया बनाने की आवश्‍यकता है। उनहोंने कहा परमाणु बम की घटना हमेशा दर्दनाक होती है। उन्‍होंने सवाल किया कि हम कब तक परमाणु के खतरे में जीवित रहेंगे? दलाई लामा ने कहा मैंने बचपन से बौद्ध धर्म का अभ्‍यास किया और भारत आने पर मैं भगवान बुद्ध के आधीन हो गया। बौद्ध धर्म गुरु ने कहा। हमें धरती के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हमें बुद्ध के शासन में रहना है।

बिहार के बोध गया में 60 हजार लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की मौजूदगी में बिहार के बोध गया जहां बुद्ध भगवान को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी वहीं के काल चक्र ग्राउंड में शुक्रवार को दुनिया भर से आए 60 हजार लोगों ने बोधिसत्‍व की दीक्ष ली। इसके साथ ही दुनिया भर से आए बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने धर्म गुरु दलाई लामा की लंबी उम्र की कामना की और उनसे आर्शीवाद प्राप्‍त किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+