Exit Poll 2025: NDA vs महागठबंधन? जिसका एग्जिट पोल पिछले चुनाव में था सबसे सही, वो किसकी बनवा रहे सरकार
Dainik Bhaskar Exit Poll Result 2025: बिहार चुनाव के लिए दैनिक भास्कर एग्जिट पोल 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार भी तस्वीर लगभग 2020 जैसी ही दिख रही है। भास्कर के मुताबिक, बिहार में फिर से NDA की सरकार बनती दिख रही है, जबकि महागठबंधन (INDIA Bloc) पिछड़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जनता ने इस बार भी नीतीश कुमार और बीजेपी के गठबंधन पर भरोसा जताया है।
भास्कर एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को बहुमत के आंकड़े 145-160 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को अपेक्षा से कम 73-91 सीटें मिल सकती हैं। अन्य में 5-10 सीटें मिलने की संभावना। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को सिर्फ 3 सीटें मिलने की संभावना है। JDU 59-68 सीटों के साथ वापसी कर रही है। बिहार चुनाव 2020 में सबसे सटीक एग्जिट पोल दैनिक भास्कर का ही था। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग हुई, जिसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Dainik Bhaskar Exit Poll Result 2025: दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें दी?
🔹 NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 72-82 विधानसभा सीट
- जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 59-68 विधानसभा सीट
- लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) [LJP(RV)]: 4-5 विधानसभा सीट
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 4-5 विधानसभा सीट
🔹महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 51-63 विधानसभा सीट
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 12-15 विधानसभा सीट
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन [CPI(ML)L]: 6-9 विधानसभा सीट
प्रशांत किशोर की पार्टी का एग्जिट पोल में क्या है हाल?
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज इस बार कुछ सीटों पर चुनावी समीकरण बिगाड़ती नजर आ रही है। सट्टा बाजार के मुताबिक, पार्टी के उम्मीदवार तीन विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला दे रहे हैं और इस बार जन सुराज अपना खाता खोल सकती है। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के लिए हालात मुश्किल नजर आ रहे हैं-बाजार के अनुमानों के मुताबिक पार्टी सिर्फ एक सीट तक सीमित रह सकती है।
उधर, RJD और कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम उम्मीदवार मुकेश सहनी की स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है, और माना जा रहा है कि उनका खाता खुलना भी मुश्किल है।
कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। इनमें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की लखीसराय, मैथिली ठाकुर की अलीनगर, तेजप्रताप यादव की महुआ, रामकृपाल यादव की दानापुर, और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट शामिल हैं-जहां पर तीसरे चरण में रोचक उलटफेर की स्थिति बन गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में यही एग्जिट पोल हुआ था सही साबित
दिलचस्प बात यह है कि 2020 के चुनाव में जब लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे, तब केवल दैनिक भास्कर का अनुमान सबसे सटीक निकला था। उस समय भास्कर ने NDA को 120 से 127 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, और नतीजों में NDA को 125 सीटें मिली थीं।
इस बार भी भास्कर ने अपने एग्जिट पोल को बेहद व्यापक सर्वे पर आधारित बताया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 400 से ज्यादा रिपोर्टर्स से फील्ड इनपुट, 243 सीटों का डेटा, 5 सीनियर जर्नलिस्ट, 4 राजनीतिक विश्लेषक, और 2 सेफोलॉजिस्ट्स की राय शामिल की गई है। साथ ही, राजनीतिक दलों के आंतरिक सर्वे और स्थानीय रिपोर्ट्स को मिलाकर भास्कर रिपोर्टर्स पोल तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications