SBI IOCL Barauni : खाता से मोबाइल नंबर नहीं बदल रहे बैंक कर्मी, नंबर नहीं पास में फिर भी मांग रहे OTP
स्टेट बैंक ऑफ़ आईओसीएल ब्रांच (बरौनी) के अपभोक्ता ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि, पिछले तीन महीने से बैंक में जा रहे हैं। कई बार नंबर बदलने के लिए आवेदन दे चुके हैं लेकिन बैंक कर्मी मामले में जरा सा भी संज्ञान नहीं ले रहे।
बेगूसराय, 14 जुलाई 2022। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पूरे देश के सबसे विश्वसनीय बैंकों में शुमार होता है। लेकिन इन दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ता बैंक के सर्विस को लेकर दुखी हैं। ताज़ा मामला बिहार के बेगूसराय जिले के एसबीआई का है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आईओसीएल ब्रांच में उपभोक्ताओं को अकाउंट से नंबर बदलने में काफी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं, फिर भी मोबाइल नंबर नहीं बदला जा रहा है। सैकड़ों उपभोक्ताओं की ये शिकायत है कि नबंर बदलने के लिए आवेदन दे दे कर थक गए लेकिन एसबीआई कर्मचारी नंबर नहीं बदल रहे हैं।

'नंबर नहीं पास में फिर भी मांग रहे OTP'
स्टेट बैंक ऑफ़ आईओसीएल ब्रांच (बरौनी) के अपभोक्ता ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि, पिछले तीन महीने से बैंक में जा रहे हैं। कई बार नंबर बदलने के लिए आवेदन दे चुके हैं लेकिन बैंक कर्मी मामले में जरा सा भी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। उनका बस यही कहना है कि पुराने नंबर पर ओटीपी जाएगा वह बताने पर ही नंबर बदला जाएगा। ऐसे नंबर नहीं बदलेंगे, बार-बार आकर एक ही बात कर के मेरा समय बर्बाद नहीं करो।

जिसके पास नंबर है वह नहीं दे रहा OTP - उपभोक्ता
पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि जो नंबर मेरे अकाउंट में अटैच है वह किसी वजह से मेरे पास नहीं था और अब वह नंबर बंद हो गया। अब नंबर किसी और के पास है और उससे ओटीपी मांगते हैं तो वह मना कर देता है। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि ओटीपी मांग कर आज कल काफी ज्यादा फ्रॉड हो रहा है, इसलिए वह व्यक्ति भी ओटीपी देने से साफ़ मना कर रहा है। वहीं बैंक कर्मी एक ही ज़िद पर अड़े हुए हैं कि ओटीपी दोगे तभी अकाउंट से नंबर बदलेगा नहीं तो नंबर नहीं बदलेंगे। उसका कहना है कि मेरे पास में जो नंबर चालु है वह नंबर अकाउंट में नहीं होने की वजह से मेरे खाते से हो रहे लेने देन की जानकारी नहीं मिल रही है।

अकाउंट से पैसे ग़ायब होने पर कौन होगा ज़िम्मेदार ?
पीड़ित उपभोक्ता ने कहा कि इस तरह से मेरे अकाउंट से रुपये ग़ायब हो जाएंगे तो इसके ज़िम्मेदार कौन होगा। बैंक कर्मी इस तरह तो खाते से पैसे भी निकाल लेंगे तो पता नहीं चलेगा। खाता में मोबाइल नंबर दर्ज होगा तभी तो अकाउंट से निकासी और जमा राशि की जानकारी मिलेगी। उपभोक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैंक कर्मी जानबूझ कर अकाउंट में दूसरा नंबर अपडेट नहीं कर रहें हैं ताकि सभी उपभोक्ता के अकाउंट से छोटी-छोटी रक़म निकालते रहे और संबंधित व्यक्ति को मामले की जानकारी भी नहीं हो पाए।
ये भी पढ़ें: बिहार: छात्रों का ब्रेनवाश कर के फैलाते थे धार्मिक उन्माद, गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications