मगध एक्सप्रेस में भीषण डकैती, चेन खींचकर ट्रेन में सवार हुए लुटेरे

पटना। इस्लामपुर से दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। हथियार से लैस कुछ अपराधी चेन पुलिंग कर ट्रेन में सवार हुए और बोगी में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। यह घटना नालंदा जिला के हिलसा कमता हॉल्ट के पास घटी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आसानी से फरार हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल किया।

Dacoity in Magadh Express by looters in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात इस्लामपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस जैसे ही हिलसा थाना क्षेत्र के कमता हॉल्ट के पास पहुंची। अपराधियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन की बोगी में सवार हो गए। घटना को अंजाम देने के लिए लगभग दर्जनभर हथियार से लैस अपराधी एस7 में घुस गए और पिस्टल लहराते हुए यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू किया।

जब तक ट्रेन में सवार यात्री कुछ समझ पाते तब तक डकैत उन लोगों पर धावा बोल चुका था। वहीं एक यात्री के विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा भी गया जिसके डर से सभी चुप रहे और यात्रियों से नकदी और सामान की लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आसानी से फरार हो गए। इस लूटपाट की घटना से पूरे ट्रेन की बोगी में कोहराम मच गया। वहीं मामले की जानकारी नजदीकी थाने को दी तथा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

ट्रेन में सफर कर रहे एकंगरसराय के रहने वाले संजय कुमार ने लूट की आंखों देखी कहानी बताते हुए कहा कि जैसे ही ट्रेन नालंदा स्टेशन से निकली, हॉल्ट के पास अपराधी चेन पुलिंग करते हुए ट्रेन में सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी, बदमाश हथियार के दम पर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे। इस दौरान संजय से मोबाइल और कैश की लूट के साथ-साथ अन्य यात्रियों के साथ भी जमकर लूटपाट की गई। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस वाले कुछ भी कहने से कतरा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+