CPI विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- सबको पता है कि वो कैसे राजनीति में आई हैं
पटना। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें आईटी से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक के दौरान 'बिहारी गुंडा' कहा है। इसके बाद से बिहार के नेताओं ने महुआ मोइत्रा पर जमकर हमला बोला है।

इसी कड़ी में सीपीआई के विधायक सत्येंद्र यादव ने टीएमसी सांसद के खिलाफ विरुद्ध विवादास्पद शब्दों का प्रयोग कर दिया। विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि TMC सांसद का बिहारियों पर दिया गया बयान बर्दाश्त के बाहर है। सबको पता है की महुआ मोइत्रा कैसे राजनीति में आई है।
सीपीआई विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने फिल्मों में नाच- गाकर राजनीति में कदम रखा है। ऐसे लोग राजनीति में आकर संसद में पहुंचेंगे तो ऐसे ही बयान देंगी न। खुद अपना चरित्र पहले देखें तब किसी के बारे में कुछ बोलें। सबको पता है कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा कैसे राजनीति में आई हैं।
वहीं भाजपा विधायक संजय सरावगी ने महुआ मोइत्रा के बयान पर पलटवार किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी लपेटे में ले लिया। विधायक संजय सरावगी ने कहा कि टीएमसी सांसद ने जो बिहारियों पर बयान दिया है उस पर जवाब दीदी का भतीजा तेजस्वी यादव दे जो बंगाल चुनाव में TMC के लिए प्रचार करने गए थे। इस मसले पर तेजस्वी यादव को बोलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications