बिहारः CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी राम बाबू को लगी पहली वैक्सीन

Bihar Corona Vaccination पटना। देश के सभी राज्यों में आज से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो चुका है। बिहार में भी कोरोना का डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगने शुरू हो गए हैं। पटना के AIIMS व IGIMS सहित प्रदेश के 30 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की मौजूदगी में IGiMS अस्पताल में इसकी शुरुआत हुई। पहला टीका सफाई कर्मचारी राम बाबू को लगा।

corona vaccination in igims in presence of cm nitish kumar

वहीं दूसरा टीका संस्थान के एंबुलेंस चालक अमित कुमार को लगाया गया। बिहार के डॉक्टरों में पहला टीका IGIMS के डॉक्टर प्रोफेसर दीपक पंकज को लगाया गया है। NMCH में डॉ. संतोष को पहला टीका लगाया है। बेगूसराय में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण शुरू हो गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह मौजूद रहे।

वहीं मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सीके दास ने पहले इंजेक्शन लगवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई भी तकलीफ नहीं हुई। बल्कि वैक्सीन लगवाने के दौरान कोई दर्द भी नहीं हुआ।

टीका लगाने वाले संबंधित व्यक्ति को आधार कार्ड रखना जरूरी है। इंट्री के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बैठे कर्मी आधार मांगेंगे. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरे कमरे में वैक्सीनेशन के बाद तीसरे कमरे में 30 मिनट निगरानी में रहना होगा. 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाने के बाद वैक्सीन पूरी मानी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+