बिहार में बुधवार को मिले 1600 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, प्रतिदिन बढ़ रहा है मामला
पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। बीते 6 दिनों में वायरस प्रदेश में 1050 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग यह मान रहा है कि प्रदेश में डेल्टा और डेल्टा प्लस के साथ-साथ ओमिक्रॉन के भी मामले बढ़ेंगे। बीते 31 दिसंबर को 158 मामले सामने आए थे। वहीं बीते बुधवार यानी कि 5 जनवरी को 1659 संक्रमित मिले।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रफ्तार को लेकर यह आशंका जाहिर कर रहा है कि डेल्टा और डेल्टा प्लस में इस तरह संक्रमित मामलों की रफ्तार नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत का कहना है कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यह ट्रेंड इंडिकेट कर रहा है कि राज्य में डेल्टा और डेल्टा प्लस के साथ ज्यादातर ओमिक्रॉन है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुटा है और संक्रमण का पता लगाने के लिए ओमिक्रॉन की जांच पड़ताल करा रहा है। संक्रमण के बढ़ने का जो ट्रेंड है, वह पूरी तरह से ओमिक्रॉन का इंडिकेशन है। बता दें कि इस वक्त प्रदेश की राजधानी पटना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी संक्रमित हो गए हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कल जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है। संपर्क में आए लोग जांच करा लें। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया, 'बिहार में कोरोना मरीज 3 से 5 दिन में ठीक हो रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 63 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 98% होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। कोई मरीज 60 साल से अधिक उम्र का है और पहले से बीमारी है तो ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications