Bihar News: ‘कोरोना’ ने दी दस्तक, हवाई अड्डों पर Covid-19 के मद्देनज़र RT- PCR टेस्ट बढ़ाने के निर्देश
Corona In Bihar News: कोरोना एक बार फिर से दस्तक दे दी है। देश विभिन्न राज्यों में कोरोना के मरीज़ मिल रहे हैं। केरल और असम के रास्ते कोरोना की बिहार में एंट्री हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मरीज़ों की तादाद को देखते हुए एहतियात बरतने की ज़रूरत है।
कोरोना ने इस बार भी देश नें केरल के रास्ते ही दस्तक दी है। वहीं अब बिहार में भी कोरोना के मरीज़ मिले हैं। 1 मरीज़ बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला है, वहीं दूसरा मरीज़ बांका ज़िले का निवासी है। एक मरीज़ बिहटा के ESI अस्पताल में इलाज के लिए आया था, वहीं दूसरा IGIMS पटना पहुंचा था।

दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री से पता चला कि एक केरल से आया था, तो दूसरा आसाम से पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीज़ों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई है। आपको बता दें कि देश भर में अभी तक कुल 596 नए मरीज़ मिले हैं, वहीं एक्टिव मरीज़ों की तादाद 2671 है।
कोरोना मरीज़ों को देखते हुए अभी से ही संभलने की ज़रूरत है, क्योंकि पिछली दफ़ा लोगों ने जब तक गंभीरता को समझा कोरोना काल बन चुका था। इसलिए इस बार अभी से ही दो गज़ की दूरी (सोशल डिस्टेंस), मास्क का इस्तेमाल और सैनेटाइज़र का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
बिहार सरकार ने भी एहतियात बरतते हुए प्रदेश के सभी ज़िलो और अस्पतालों को RT-PCR टेस्ट बढ़ाने का निर्देश दिया है। प्रदेश के पटना, गया और दरभंगा हवाई अड्डों पर आगमन के बाद यात्रियों का कोविड-19 जांच और आरटी-पीसीआर करने का निर्देश दिया है। वहीं अब लोगों को यह डर सताने लगा है कि क्या फिर से बिहार में लॉकडाउन लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications