बिहारः BJP विधायक के बेटे की शादी में कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

अररिया। बिहार में इन दिनों कोरोना के मामले बढ़ने पर राज्य सरकार ने कोविड गाइडलाइन जारी कर लोगों से पालन करने की बात कही। लेकिन सरकार के अपने ही विधायक ने सभी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल, अररिया जिले के फारबिसगंज विधानसभा से भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे की शादी की तस्वीर सामने आई है। जिसमें स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि किस तरह सत्ताधारी दल के विधायक ने कोविड गाइडलाइन का मजाक बनाया है। पार्टी में भारी भीड़ मौजूद थी और किसी ने भी मास्क नहीं पहना था।

corona guideline break in araria bjp mla son marriage

हैरान करने वाली बात यह है कि इस शादी पार्टी में सभी तमाम वीाईपी लोग पहुंचे हुए थे। एक तरफ जहां कोविड गाइडलाइन के पालन के लिए सख्ती बरती जा रही है वहीं सत्ता के रौब में डूबे विधायक के बेटे की शादी में कोविड गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन किया गया लेकिन इसे रोकने के लिए न तो कोई पुलिसवाला पहुंचा और ना ही कोई अधिकारी पहुंचा।

बता दें कि बिहार में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की संख्या को घटाने के बावजूद भी नए संक्रमितों की संख्या में कोई गिरावट नजर नहीं आ रही है। बीते मंगलवार को 12 हजार 604 नए कोरोना संक्रमित मिले और 85 संक्रमितों की मौत हो गई। बता दें कि रविवार को 100491 लोगों की जांच कराई गई थी तब 12 हजार 795 नए मामले आए थे। इसी कड़ी में सोमवार को जांच का आंकड़ा 80461 पर सिमट गया। इस दौरान 11 हजार 801 नए संक्रमित मिले थे।

मंगलवार को प्रदेश में कुल 12604 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन नए आंकड़ों के साथ ही राज्य में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 94 हजार 275 हो गई है। बीते मंगलवार को पटना में 1837, अररिया में 171, अरवल में 145, औरंगाबाद में 622, बेगूसराय में 611, भागलपुर में 654, भोजपुर में 108, बक्सर में 296, दरभंगा में 177, पूर्वी चंपारण में 222, गया में 769 संक्रमित मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+