कांग्रेस ने VIP प्रमुख को दिया ऑफर, कहा- सहनी में गैरत बची है तो महागठबंधन के साथ आएं

पटना। बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी नाराज चल रहे हैं। वहीं इस नाराजगी को अवसर में देख रहे विपक्ष के नेता मुकेश सहनी को ऑफर दे रहे हैं। प्रदेश के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा कि यदि सहनी में गैरत बची है तो उन्हें राजग से तुरंत रिश्ता तोड़ना चाहिए और विकास के मसले पर महागठबंधन के साथ आना चाहिए।

congress leader ajeet sharma statement on mukesh sahni

वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंत्री मुकेश सहनी द्वारा अफसरशाही और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर उठाए सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि मुकेश सहनी ज्यादा ऊंची छलांग न लगाएं। बीते सोमवार को सीएम नीतीश कुमार की बैठक छोड़कर विधानसभा के पिछले गेट से बाहर निकलकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है।

न्यूज 18 से बातचीत के दौरान उन्होंने सफाई की कि हमारी कोई नाराजगी नहीं है, हम एनडीए में हैं। सहनी ने कहा कि कोई बात होती है तो हम मिल बैठकर इसे दूर कर लेते हैं। वहीं उन्होंने अपने पार्टी के विधायक राजू सिंह के बयान पर कहा कि पार्टी में हर जाति और धर्म के लोग हैं और सबको बोलने का अधिकार है। हमारे सभी विधायक मजबूती से हमारे साथ एकजुट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+